फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Cong spokesperson Kaustav Bagchi arrested for comments against Mamata Banerjee

Kaustav Bagchi: ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी के बाद बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता गिरफ्तार, ये है मामला

Sat, 04 Mar 2023 12:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 04 Mar 2023 12:16 PM IST
सार

Kaustav Bagchi: एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के बुरटोला पुलिस थाने की एक बड़ी टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में बागची के आवास पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर बागची के खिलाफ शुक्रवार को बुरतोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।   

विज्ञापन
Bengal Cong spokesperson Kaustav Bagchi arrested for comments against Mamata Banerjee
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता कौस्तव बागची को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के बुरटोला पुलिस थाने की एक बड़ी टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में बागची के आवास पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर बागची के खिलाफ शुक्रवार को बुरतोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।   
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमने कौस्तव बागची को बैरकपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। हम इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते। हमारे अधिकारी उनसे बात कर रहे हैं। बागची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और सागरदिघी उपचुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर "व्यक्तिगत हमलों" के लिए मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की कथित तौर पर आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद बागची को बुरतोला पुलिस थाने लाया गया जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बागची के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी) (आपराधिक साजिश), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed