{"_id":"609532ce8ebc3e8dc314c1e7","slug":"bengal-cm-mamata-banerjee-wrote-a-letter-to-pm-modi-to-extend-oxygen-supply-for-treatment-of-covid-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का मोदी को पत्र: कोविड मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने का किया अनुरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता का मोदी को पत्र: कोविड मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने का किया अनुरोध
Fri, 07 May 2021 06:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 07 May 2021 06:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी के नाम इस पत्र में लिखा है कि जितनी मांग की जा रही है उससे कम ऑक्सीजन का का आवंटन होने से न केवल आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, बल्कि इससे राज्य में मरीजों की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 के उपचार के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने का अनुरोध किया है। ममता ने पत्र में यह भी कहा कि केंद्र ने बंगाल में कुल उत्पादन में से अन्य राज्यों के लिए ऑक्सीजन आवंटन में राज्य की जरूरत बढ़ने के बावजूद बढ़ोतरी की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की दैनिक खपत पिछले 24 घंटे में बढ़कर 470 टन हो गई है। लगभग एक सप्ताह में इसके बढ़कर 550 टन प्रतिदिन होने की संभावना है। ममता ने पत्र में कहा, ‘मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि चिकित्सीय ऑक्सीजन के आवंटन की समीक्षा की जाए और प्रतिदिन कम से कम 550 टन आवंटन के निर्देश जारी किए जाएं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुरोध मात्रा से कम का आवंटन होने से न केवल आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, बल्कि इससे राज्य में मरीजों की जान भी जा सकती है। बनर्जी ने कहा, ‘...भारत सरकार ने पिछले 10 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुल उत्पादन में से अन्य राज्यों के लिए चिकित्सीय आक्सीजन का आवंटन 230 मीट्रिक टन से 360 मीट्रिक टन तक बढ़ाया है, हमारे लिए प्रतिदिन 308 टन प्रतिदिन रखा गया है जबकि राज्य की जरूरत 550 टन की है।’
विज्ञापन