{"_id":"6a178f1b2d4e9772ea0221ac","slug":"bengal-bjp-now-eyes-urban-local-bodies-councillors-resignations-are-easing-the-party-s-path-know-strategy-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: अब शहरी स्थानीय निकायों पर BJP की नजर, पार्षदों के इस्तीफों से पार्टी की राह हो रही आसान; ये है रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: अब शहरी स्थानीय निकायों पर BJP की नजर, पार्षदों के इस्तीफों से पार्टी की राह हो रही आसान; ये है रणनीति
सार
पश्चिम बंगाल का गढ़ फतह करने के बाद भाजपा अब शहरी स्थानीय निकायों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बना रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों के इस्तीफों से पार्टी की राह और भी आसान हो रही है। भाजपा समय से पूर्व स्थानीय निकाय चुनाव कराने का दांव आजमा सकती है।
विज्ञापन
जनता दरबार के दौरान सीएम शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राज्य में भाजपा अपने दूसरे मिशन पर जुट गई है। चुनाव नतीजे आने के बाद जिस प्रकार तृणमूल के पार्षद धड़ाधड़ इस्तीफा दे रहे हैं, उससे भाजपा की राह आसान होती दिख रही है। इस्तीफे के कारण कई म्युनिसिपल बोर्ड के भंग होने की स्थिति का लाभ उठा कर भाजपा समय से पूर्व स्थानीय निकाय चुनाव कराने का दांव आजमा सकती है।
यह भी पढ़ें- ट्रॉमा इलाज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा-हर घायल को तुरंत इलाज देना मौलिक अधिकार, एम्बुलेंस पर क्या निर्देश दिए?
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कुल 125 नगर निकाय हैं, जिनमें 108 नगर पालिका और सात नगर निगम है। इनमें से ज्यादातर पर टीएमसी का कब्जा है। खासतौर से फाल्टा विधानसभा सीट के नतीजे आने के बाद टीएमसी पार्षदों में इस्तीफा देने की होड़ मची है। अगर तक सात नगर पालिकाओं से जुड़े 100 से अधिक पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं। हालात संभालने के लिए राज्य सरकार को इनमें प्रशासक नियुक्त करने का सिलसिला शुरू करना पड़ा है।
विज्ञापन
नई सरकार की जांच की घोषणा से फैली अफरातफरी
नई सरकार ने आते ही नगर निकायों द्वारा किए गए कामकाज और व्यय की जांच करानी शुरू कर दी है। जांच की घोषणा से नगर निकायों में हड़कंप मचा है। इसके अलावा टीएमसी के पार्षद और कई नेता अब पार्टी में अपना भविष्य नहीं देख रहे। यही कारण है कि टीएमसी के कई पार्षद पार्टी छुड़ाने के लिए बेताब दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 5th Gen Fighter Aircraft: अब निजी क्षेत्र के पास प्रोजेक्ट, पहली प्रोटोटाइप उड़ान 2028 तक होने की उम्मीद
कहां गड़बड़ाई ममता की रणनीति?
पूर्व सीएम ममता की रणनीति स्थानीय निकायों के जरिए अपनी स्थिति बेहतर बनाए रखने की थी। हालांकि फाल्टा उपचुनाव के नतीजे, जिसमें भाजपा को एक लाख मतों के अंतर से जीत मिली और पार्टी का उम्मीदवार चुनाव मैदान से हट गया, के कारण राज्य इकाई के नेताओं के मनोबल पर सीधा असर पड़ा। यहां तक कि कोलकाता के मेयर, पार्टी का अल्पसंख्यक चेहरा और ममता के करीबी फिरहाद हकीम के पद छोड़ने की पेशकश करने की चर्चा हो रही है।