फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5th Gen Fighter Aircraft: Project now in hands of the private sector, first prototype flight expected by 2028

5th Gen Fighter Aircraft: अब निजी क्षेत्र के पास प्रोजेक्ट, पहली प्रोटोटाइप उड़ान 2028 तक होने की उम्मीद

Thu, 28 May 2026 05:52 AM IST
Pavan आशुतोष भाटिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशुतोष भाटिया, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Thu, 28 May 2026 05:52 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान परियोजना के लिए कंपनियों से प्रस्ताव मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और तीन बड़ी कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से भविष्य में भारतीय वायुसेना की ताकत को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
5th Gen Fighter Aircraft: Project now in hands of the private sector, first prototype flight expected by 2028
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (एमका) के प्रोजेक्ट की कमान सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) की बजाय निजी क्षेत्र के हाथों में सौंप दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने तीन निजी कंपनियों को आधिकारिक तौर पर इस विमान के निर्माण के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रॉमा इलाज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा-हर घायल को तुरंत इलाज देना मौलिक अधिकार, एम्बुलेंस पर क्या निर्देश दिए?
विज्ञापन


तेजस मार्क1ए का ऑर्डर पूरा करने में जुटा HAL
इस फैसले की एक वजह यह भी है कि एचएएल अपने तेजस मार्क1ए जैसे भारी भरकम ऑर्डर समय पर पूरा नहीं कर सका। कंपनी को इसके बाद तेजस मार्क-2 भी बनाना है। यदि पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान का प्रोजेक्ट एचएएल के पास ही रहता तो विमान की आपूर्ति 2035 से भी देरी का अंदेशा बना रहता। एचएएल का भले निगमीकरण कर दिया गया हो, पर वह प्रशासनिक लेटलतीफी से आजाद नहीं है। निजी कंपनियां सामान खरीदने में स्वतंत्र होंगी। इसलिए समय सीमा का पालन कर पाएंगी। एमका को निजी हाथों में सौंपने से आपूर्ति में लगने वाला वाला समय कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान के निर्माण के लिए आरएफपी जारी
बता दें कि, एएमसीए कार्यक्रम को भारत की सबसे महत्वाकांक्षी लड़ाकू विमान परियोजना माना जा रहा है, जिसके 2030 के मध्य से भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता की रीढ़ बनने की उम्मीद है। यह एक दो इंजन वाला स्टील्थ लड़ाकू विमान होगा, जिसमें उन्नत सेंसर प्रणाली, अंदरूनी हथियार रखने की सुविधा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीक और नेटवर्क से जुड़ी युद्ध क्षमता जैसे आधुनिक फीचर्स होंगे।

यह भी पढ़ें- Weather: नौतपा की आग में झुलसा उत्तर भारत, अब पश्चिमी विक्षोभ से राहत की आस; PM मोदी ने भी की ये अपील

जल्द मिलेगा विमान
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लि. (टीएएसएल), एलएंडटी व कल्याणी समूह की भारत फोर्ज कंपनी को कमान सौंपने के फैसले के बाद एमका विमान की पहली प्रोटोटाइप उड़ान 2028 तक होने की संभावना है। निजी कंपनियों की वैश्विक आपूर्ति शृंखला तक सीधी पहुंच सरकारी लेटलतीफी कम करेगी। इससे परियोजना के तेजस की तरह सालों-साल लटकने का जोखिम कम हो गया है। निजी कंपनियां विदेशी इंजन निर्माताओं के साथ संयुक्त उपक्रम लगाने में ज्यादा लचीली होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed