{"_id":"605521908ebc3e5912313f63","slug":"bengal-assembly-election-tmc-opposes-decision-to-keep-state-police-100-meters-away-from-polling-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal Assembly Election: राज्य पुलिस को पोलिंग बूथ से 100 मीटर दूर रखने के फैसले का टीएमसी ने किया विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal Assembly Election: राज्य पुलिस को पोलिंग बूथ से 100 मीटर दूर रखने के फैसले का टीएमसी ने किया विरोध
Sat, 20 Mar 2021 03:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:41 AM IST
विज्ञापन
तृणमूल नेता सौगत रॉय
- फोटो : फेसबुक/सौगत रॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राज्य पुलिस को पोलिंग बूथ से 100 मीटर दूर रखने के निर्वाचन आयोग के फैसले वाली मीडिया रिपोर्ट का विरोध किया है। इसे लेकर टीएमसी सांसद शुक्रवार को आयोग से मिले। सांसदों ने आरोप लगाया कि बंगाल में निष्पक्ष चुनाव हकीकत से कोसों दूर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
टीएमसी सांसदों ने आयोग से कहा, पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव हकीकत से कोसों दूर
सांसद सौगत रॉय, यशवंत सिन्हा, मोहम्मद नदीमुल हक, प्रतिमा मंडल और महुआ मोइत्रा ने निर्वाचन आयोग के फैसले के पीछे के दृष्टिकोण को पक्षपातपूर्ण बताया। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को सौंपे पत्र में लिखा, ‘मीडिया में आ रही इस तरह की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि बंगाल में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
यह हकीकत से दूर होता जा रहा है। आयोग का यह फैसला राज्य पुलिस की साख पर सवाल उठाने वाला है।’ सांसदों ने कहा, ‘यह निर्णय सिर्फ पश्चिम बंगाल के लिए है, बाकी चार राज्यों पर यह लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
यह अपने आप में पक्षपात को दर्शाता है, क्योंकि केंद्रीय बल की तैनाती राज्य पुलिस की मदद के लिए होनी चाहिए न कि राज्य के पुलिस बलों का मनोबल दबाने के लिए।’ प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से उसका फैसला वापस लेने की मांग की। साथ ही मतदान के बाद ईवीएम के साथ 100 फीसदी वीवीपैट मशीनों का मिलान कराने की अपनी मांग को दोहराया।