फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Bengal Assembly Election: Election Commission transfers three police officers of West Bengal

Bengal Election: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के तीन पुलिस अधिकारियों का किया तबादला 

Sun, 04 Apr 2021 01:52 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 04 Apr 2021 01:52 AM IST
सार

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि मिथुन डे को तैनाती आदेशों की प्रतीक्षा श्रेणी के तहत रखा जाना चाहिए
  • पुलिस अधिकारियों चुनाव संबंधी कोई भी कार्य नहीं दिया जाना जाए

विज्ञापन
Bengal Assembly Election: Election Commission transfers three police officers of West Bengal
Election commission - फोटो : social media

विस्तार

चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया। चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि एसपी (अलीपुरद्वार) अमिताभ मैती, डीसीपी (चंदननगर, हुगली) तथागत बसु और डिप्टी एसपी (डायमंड हार्बर) मिथुन डे का तबादला कर दिया जाए और उसे इस संबंध में रविवार सुबह 10 बजे तक एक रिपोर्ट भेजी जाए।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि मिथुन डे को तैनाती आदेशों की प्रतीक्षा श्रेणी के तहत रखा जाना चाहिए, जबकि जिन अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव संबंधी कोई भी कार्य नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद दस से अधिक चुनाव अधिकारियों को बदला गया
पश्चिम बंगाल में कुछ पर्यवेक्षकों और एक पीठासीन अधिकारी सहित 10 से अधिक चुनाव अधिकारियों को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद ड्यूटी से हटाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, कई अधिकारियों को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ड्यूटी से हटा दिया गया है। हमने कुछ पर्यवेक्षकों को भी बदला है जो पश्चिम बंगाल में आने से पहले संक्रमित हो गए थे और उन लोगों को भी बदला है जो यहां आकर संक्रमित हुए हैं। स्वाभाविक रूप से उन्हें बदल दिया गया है।


उन्होंने कहा कि कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरे राज्य में कड़ाई से पालन किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, हमने हर तरह के उपाय किए हैं। हमने सभी से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों के टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

बहरहाल, पश्चिम बंगाल में छह अप्रैल को 31 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के तीसरे चरण में 205 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed