फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   benefits to user and loss to internet service provider of kejriwal 15 gb free data announcement

दिल्ली में केजरीवाल सरकार लाने जा रही ऐसा प्लान, ग्राहक हो जाएगा मालामाल  

Thu, 08 Aug 2019 06:46 PM IST
Trainee Trainee अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 08 Aug 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
benefits to user and loss to internet service provider of kejriwal 15 gb free data announcement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

रिलायंस जियो के इंटरनेट बाजार में सस्ते प्लान लाने की वजह से सभी मोबाइल कंपनियों की हालत खराब है। एक आंकड़े के मुताबिक वो़डाफोन-आइडिया कंपनी को वित्तवर्ष 2019-20 की पहली तिमाही तिमाही में लगभग 4,874 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एयरटेल को भी इसी समय में लगभग 2,866 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। खुद रिलायंस जियो को भी इसी दौरान भारी भरकम नुकसान हुआ है। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने बाजार में फ्री इंटरनेट सेवा देने का फैसला कर लिया है। इंटरनेट बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि सरकार के इस फैसले से दूरसंचार कंपनियों की आय में कमी आ सकती है। हालांकि इससे आम ग्राहकों को फायदा होगा। 

विज्ञापन


क्या है सरकार की योजना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक योजना की घोषणा करते हुए बताया कि अब दिल्ली के लोगों को हर माह 15 जीबी इंटरनेट डाटा फ्री दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली के 11,000 जगहों पर हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना का पहला चरण है। अगले चरण में इसका विस्तार किया जाएगा जिसमें पूरी दिल्ली को फ्री इंटरनेट कवर देने की योजना है। 
विज्ञापन


कैसे पड़ेगा असर

इंटरनेट बाजार विश्लेषक सचिन भर्तवाल के मुताबिक अगर सरकार अपनी योजना पर वाकई काम करती है तो इससे आम लोगों को फायदा होगा। लेकिन इससे इंटरनेट कंपनियों की आय में कमी आ सकती है क्योंकि दिल्ली इंटरनेट बाजार का बड़ा ग्राहक है। अगर सरकार हर व्यक्ति को 15 जीबी डाटा देना सुनिश्चित करती है तो इससे लोगों के इंटर प्लान रिचार्ज कराने में भारी कमी आएगी और इससे कंपनियों को बड़ा नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्तवाल के मुताबिक, हालांकि सरकार जिन कंपनियों से इंटरनेट सेवाएं लेगी उन्हें फायदा होगा, लेकिन अलग-अलग ग्राहकों के द्वारा कराये जाने वाली इंटरनेट सेवा से कंपनियों को बड़ा लाभ होता है। लेकिन सरकार के इस कदम से सभी कंपनियों की इस आय में कमी आना तय है। केवल दिल्ली की सीमा में इस योजना के लागू होने के बाद भी कंपनियों को बड़ा नुकसान होगा क्योंकि यहां स्मार्टफोन का इस्तेमाल और इंटरनेट की खपत काफी ज्यादा है।  


कितनी है इंटरनेट खपत

दिल्ली सरकार का 15 जीबी का डाटा प्लान कितना कारगर होगा, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत पूरी दुनिया में मोबाइल के द्वारा इंटरनेट खपत के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौजूदा समय में प्रतिमाह लगभग 9.8 जीबी डाटा प्रति ग्राहक के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। वर्ष 2024 तक यह आंकड़ा 18 जीबी तक पहुंचने की संभावना है। इंटरनेट में खपत की यह वृद्धि वीडियो देखने के बढ़ते चलन की वजह से आ रहा है। इस तरह सरकार का 15 जीबी का डाटा प्लान लोगों को बड़ा फायदा पहुंचा सकता है, लेकिन इससे मोबाइल रिचार्ज के जरिए इंटरनेट सेवा का लाभ लेने वालों की संख्या में कमी आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed