फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   before Monsoon session, Government calls all party meeting, TMC will not take part

केंद्र की सर्वदलीय बैठक खत्म, संसद में कश्मीर-दार्जिलिंग पर मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस

Sun, 16 Jul 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 16 Jul 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
before Monsoon session, Government calls all party meeting, TMC will not take part
- फोटो : PTI

मानसून सत्र शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में बुलाई गई बैठक खत्म हो गई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली भी पहुंचे। बैठक में शामिल हुई कांग्रेस कश्मीर और दार्जिलिंग में चल रही हिंसाओं पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वो महिलाओं के खिलाफ क्राइम, कपड़ा व्यापारियों की हड़ताल और असम में बाढ़ जैसे मुद्दों को मानसून सत्र में उठाएगी।
विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने पर जेडीयू ने सफाई दी है। जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि शरद यादव और अन्य सांसद व्यस्त होने की वजह से इसका हिस्सा नहीं बन पाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से इसका कोई बायकॉट नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र से पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपने-अपने सहयोगियों के साथ भी बैठक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
भाजपा अपने संसदीय सदस्यों के साथ लाइब्रेरी बिल्डिंग में 3 बजे बैठक करेगी। वहीं कांग्रेस की बैठक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी। सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव डी राजा और मुलायम सिंह यादव पहुंच चुके हैं।
हालांकि टीएमसी ने सर्वदलीय बैठक में भाग लेने से मना कर दिया गया है। उनका कहना है कि वह लोकसभा स्पीकर की बैठक में हिस्सा लेंगे, लेकिन सर्वदलीय बैठक में नहीं। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के सभी सांसदों को संबोधित कर सकते हैं। 


इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता समेत एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद भी भाग लेंगे। वहीं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 7 बजे संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में होगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को सरकार ने विपक्ष के साथ एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सभी 19 दलों ने भाग लिया। जिसमें भारत चीन सीमा विवाद और कश्मीर मुद्दे पर बातचीत हुई। 

इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृग मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे। डोकलाम के मुद्दे पर सभी पार्टियां सरकार के साथ नजर आई वहीं कश्मीर के मुद्दे पर सभी ने सरकार की नीतियों का विरोध किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed