{"_id":"56da3c564f1c1bb4048b4acb","slug":"because-of-a-peacock-train-had-to-stop-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के इंजन से टकराया मोर, चालक जख्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रेन के इंजन से टकराया मोर, चालक जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती/मुंडेरवा
Updated Sat, 05 Mar 2016 07:24 AM IST
सार
- इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन की खिड़की के शीशे से मोर टकरा गया।
- ट्रेन बस्ती स्टेशन पर पौने दो घंटे रुकी रही।
विज्ञापन
भारतीय रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन की खिड़की के शीशे से मोर टकरा गया। इसमें सहायक लोको पायलट घायल हो गए। इसके चलते ट्रेन बस्ती स्टेशन पर पौने दो घंटे रुकी रही। लोको पायलट के प्राथमिक उपचार और इंजन बदलने के बाद ट्रेन को लखनऊ रवाना किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को चुरेब और मुंडेरवा स्टेशन के बीच सगरवा गांव के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन की खिड़की से एक मोर टकरा गया। इससे खिड़की का शीशा टूट गया और मोर सहित अंदर गिर गया।
विज्ञापन
इंजन में मौजूद सहायक लोको पायलट पुष्कर जख्मी हो गए। लोको पायलट केदारराम ने स्थिति को संभाला और इसकी सूचना मुंडेरवा स्टेशन मास्टर को देकर बस्ती में मेडिकल उपचार का प्रबंध कराने को कहा। बस्ती स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार को दी।
विज्ञापन
ट्रेन सुबह 7 बजकर 19 मिनट पर बस्ती स्टेशन पहुंची। यहां पर सहायक लोको पायलट का प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें दूसरी ट्रेन से गोरखपुर रेलवे हास्पिटल भेजा गया। बाद में गोरखपुर से आए मालगाड़ी के इंजन को लगाकर इंटरसिटी एक्सप्रेस को तकरीबन नौ बजे लखनऊ रवाना किया गया।
स्टेशन मास्टर जीसी श्रीवास्तव ने बताया कि सहायक लोको पायलट का उपचार कराया गया। गोरखपुर से इंजन आने के बाद ट्रेन नौ बजे लखनऊ को रवाना हुई। करीब पौने दो घंटे तक ट्रेन रुकी रही। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।