फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BCCI has now approached the Home Ministry, seeking government permission to play Pak in Dubai

दुबई में PAK के साथ सीरीज पर बीसीसीआई की सफाई, नहीं हुई मोदी सरकार से कोई बात

Wed, 29 Mar 2017 01:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार Updated Wed, 29 Mar 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
BCCI has now approached the Home Ministry, seeking government permission to play Pak in Dubai
विराट कोहली और मोहम्मद हाफिज - फोटो : अमर उजाला

बीसीसीआई ने भारत सरकार के समक्ष पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने की इच्छा जाहिर की है। बीसीसीआई ने भारत सरकार से कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ दुबई में मैच खेलना चाहते हैं। हालांकि बीसीसीआई ने इसके लिए गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी है। लेकिन BCCI के सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि  BCCI और केन्द्र सरकार के बीच इस मसले पर कोई बातचीत नहीं हुई है।

विज्ञापन



इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक भारत इस साल के अंत में दुबई में पाकिस्तान के साथ मैच खेल सकता है अगर भारत सरकार इसकी इजाजत देता है। बीसीसीआई ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर 2014 में किए गए 'फ्यूचर टूर एंड प्रोग्राम' (एफटीपी) समझौते के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान के साथ खेलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


इससे पहले शशांक मनोहर की अध्यक्षता में बीसीसीआई 2016 में एक छोटी सी श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करना चाहता था, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव और भारतीय जमीन पर हुए आतंकवादी हमलों के कारण सरकार ने मंजूरी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफटीपी समझौते को पूरा करना है मकसद!

BCCI has now approached the Home Ministry, seeking government permission to play Pak in Dubai

खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने सरकार की अनुमति मांगने के लिए गृह मंत्रालय से संपर्क किया है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भारतीय टीम दुबई में पाकिस्तान के साथ एक सीरीज खेल सकती है। गौरतलब है कि दुबई पाकिस्तान का होम ग्राउंड माना जाता है।

बीसीसीआई यह सीरीज सितंबर-नवंबर में करवाना चाहता है। खबर के मुताबिक बीसीसीआई नवंबर में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले दुबई में एक छोटी श्रृंखला चाहता है। सूत्र के मुताबिक 'गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है।

हालांकि पिछले साल दोनों देशों के रिश्तों में काफी तनाव था। हालांकि एफटीपी समझौते को भी पूरा करना है। शायद इसीलिए बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ दुबई में खेलना चाहता है। लेकिन बीसीसीआई तब तक कुछ नहीं कर सकता जब तक भारत सरकार इसकी अनुमति नहीं देगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed