फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india retains icc test championship mace
WI Inning
290/5 (43.3 ov)
Target: 352
Matthew Forde 7(12)*
Shai Hope 122 (127)
WI need 62 runs in 39 remaining balls

टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, ICC और BCCI ने की तोहफों की बरसात 

Tue, 28 Mar 2017 06:58 PM IST
amarujala.com, Presented By : मोहित
amarujala.com, Presented By : मोहित Updated Tue, 28 Mar 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
 team india retains icc test championship mace

भारतीय टीम की टेस्ट रैंकिंग में बादशाहत बरकरार है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की ओर से शीर्ष स्थान पर बरकरार रहने के लिए टीम को गदा मिली है। आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेमर सुनील गावस्कर ने धर्मशाला टेस्ट के बाद कप्तान विराट कोहली को यह गदा सौंपी।

विज्ञापन


इसके साथ ही, टीम को 10 लाख डॉलर का नगद पुरस्कार भी मिला है। यह गदा और पुरस्कार अप्रैल तक टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक के स्थान पर बरकरार रहने वाली टीम को दिया जाता है। बता दें कि पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतकर भारतीय टीम नंबर एक टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। 

विज्ञापन

बीसीसीआई ने भी की नगद पुरस्कार की घोषणा

 team india retains icc test championship mace

वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी नगद पुरस्कार की घोषणा कर दी है। टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार रहने और 2016-2017 के घरेलू सीजन में लगातार 7वीं सीरीज जीतने के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की है। बोर्ड की ओर से टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपए , प्रमुख कोच को 25 लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे।

बता दें कि धर्मशाला में भारत ने चौथा टेस्ट मैच जीतने के साथ-साथ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया टीम को 8 विकटों से करारी शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed