{"_id":"6a976b32b98120a3cf05b82a","slug":"incois-free-from-tsunami-concerns-sending-alerts-to-24-countries-how-monitoring-system-of-india-strengthened-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनामी से चिंतामुक्त हुआ देश: 24 देशों को भेज रहा अलर्ट, कैसे मजबूत हुआ भारत का निगरानी तंत्र?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुनामी से चिंतामुक्त हुआ देश: 24 देशों को भेज रहा अलर्ट, कैसे मजबूत हुआ भारत का निगरानी तंत्र?
Wed, 02 Sep 2026 05:48 AM IST
न्यूज डेस्क
(हैदराबाद से आफताब अजमत)
(हैदराबाद से आफताब अजमत)
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:48 AM IST
सार
हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना केंद्र (INCOIS) की तरफ से विकसित किया गया निगरानी तंत्र अब आपदा से बचान में मदद कर रहा है। मजबूत तंत्र की मदद से भारत सुनामी से चिंतामुक्त हो चुका है।यही नहीं अब 24 देशों को भी अलर्ट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सुनामी की चेतावनी का भारतीय तंत्र
- फोटो : एक्स@incoismoes अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आज भारत सुनामी से चिंतामुक्त देश बन गया है। हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने मजबूत निगरानी तंत्र विकसित कर दिया है। जो न केवल देश के विभिन्न राज्यों बल्कि आसपास के 24 देशों को समय से सुनामी का अलर्ट भेज रहा है। वहीं, 10 लाख से अधिक मछुअारों के लिए भी पानी में मछली की उपलब्धता की एडवाइजरी भेजी जा रही है। टूना और हिल्सा मछली कहां आसानी से मिलेगी, अब सैटेलाइट से पता लगाना आसान हो गया है।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र क्यों अहम?
मंगलवार को पांच दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल के नेतृत्व में पत्रकारों के दल ने भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का भ्रमण किया। यहां वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एन श्रीनिवास राव ने बताया कि भूकंप और उससे उठने वाली हर लहर पर वैज्ञानिक 24 घंटे नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
समुद्र की हर हरकत को पल-पल कैद करते हैं वैज्ञानिक
मछुआरों के लिए अनुकूल परिस्थितियों की पूरी जानकारी एसएमएस, ई-मेल के माध्यम से दी जा रही है। इसमें सैटेलाइट, ग्लेडियर भी बेहद अहम हैं, जो समुद्र की हर हरकत को पल-पल कैद करके वैज्ञानिकों तक भेज रहे हैं। वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि देश में सुनामी से दो घंटे पहले आसानी से पता चल जाता है। इसके खतरों के हिसाब से संबंधित जिलों को अलर्ट भेजा जाता है।
विज्ञापन