फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bank manager found dead under mysterious circumstances in Bengaluru pub News In Hindi

Bengaluru Death Case: बंगलूरू के पब में बैंक मैनेजर की मौत, शौचालय में संदिग्ध स्थिति में मिला शव

Fri, 10 Oct 2025 03:24 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 10 Oct 2025 03:24 PM IST
सार

बंगलूरू के राजराजेश्वरी नगर के एक पब में 31 वर्षीय बैंक मैनेजर मेघराज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दोस्तों संग पब गया था और खाना खाने के बाद वॉशरूम गया, जहां से वापस नहीं लौटा। सीसीटीवी में दिखा कि वह अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। 

विज्ञापन
Bank manager found dead under mysterious circumstances in Bengaluru pub News In Hindi
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजधानी के राजराजेश्वरी नगर इलाके के एक पब में गुरुवार रात एक 31 वर्षीय बैंक मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान मेघराज के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और छह महीने के बच्चे के साथ रहता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Green Firecrackers: दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखा उत्पादन और बिक्री का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
विज्ञापन


समझिए पूरा घटनाक्रम?
मामले में पुलिस ने बताया कि मेघराज गुरुवार रात अपने तीन दोस्तों के साथ पब में खाना खाने और ड्रिंक करने गया था। बिल चुकाने के बाद वह वॉशरूम चला गया क्योंकि उसे उल्टी जैसा महसूस हो रहा था। इस दौरान उसके दोस्त बाहर चले गए। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो दोस्तों ने पब के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि मेघराज वॉशरूम गया था और उसने दरवाजा बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'मराठा समाज को OBC में शामिल किया होता, तो आज...', आरक्षण विवाद पर विखे पाटिल का शरद पवार पर तंज

भाई की शिकायत पर मामला दर्ज
कर्मचारियों ने जब दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर बेहोश पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed