फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi People arrested in Tripura for entering India illegally

Tripura: सीमा सुरक्षा बल ने त्रिपुरा में 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, तीन भारतीय दलाल भी दबोचे गए

Sun, 25 Aug 2024 09:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 25 Aug 2024 09:27 PM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने त्रिपुरा में 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। तीन भारतीय दलाल भी दबोचे गए हैं। खबर के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एजेंसियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Bangladeshi People arrested in Tripura for entering India illegally
- फोटो : istock

विस्तार

त्रिपुरा पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से भारत आने वाले 12 बांग्लादेशी और तीन भारतीय दलालों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले से जुड़े दलालों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार लोगों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पकड़े गए लोगों की पहचान चपई नबाबगंज के रहने वाले सोहेल राणा, नूरमान अली, हामिद अली, लिटन अली और सलीम रियाज के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बांग्लादेशी नागरिकों के समूह की गुप्त सूचना पर कार्रवाई
त्रिपुरा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले के बामुतिया इलाके में सात बांग्लादेशी नागरिकों और उनके भारतीय मददगार को गिरफ्तार किया गया। लेफुंगा ताना प्रभारी सहदेव दास ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बेरीमुरा में एक ऑटो पर बांग्लादेशी नागरिकों के समूह की मौजूदगी की सूचना मिली। गुप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। वाहन तलाशी के दौरान सात बांग्लादेशी नागरिकों और एक भारतीय दलाल को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


भारतीय दलाल समेत बांग्लादेशी लोगों की गिरफ्तारी
पकड़े गए बांग्लादेशी लोगों की पहचान एमडी अब्दुल्ला, एमडी मुजीबुर रहमान, एमडी सहलाल, एमडी सिफात, एमडी रुबेल इस्लाम, एमडी हसमत अली और एमडी अब्दुर रहमान के रूप में हुई है। भारतीय दलाल और ऑटो चालक की पहचान जीबन बैश्य के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed