फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi Hindu narrated his ordeal says no security here many people attacked house and destroy everything

बांग्लादेशी हिंदू की आपबीती: कहा- यहां किसी तरह की सुरक्षा नहीं; 400 लोगों ने घर पर किया हमला, सब कुछ खत्म

Thu, 08 Aug 2024 06:08 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:08 AM IST
सार

पूरे बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। उनके घरों को लूट जा रहा है, मंदिरों को तोड़ा और आग के हवाले किया जा रहा है। यह पीड़ा केवल मेरे अकेले की नहीं है, यह पीड़ा बांग्लादेश में इस समय हर हिंदू और हर अल्पसंख्यक की है। बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के रधुनाथपुर निवासी माखन सरकार ने फोन पर अमर उजाल से आप बीती में ये बाते कही।

विज्ञापन
Bangladeshi Hindu narrated his ordeal says no security here many people attacked house and destroy everything
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

सब कुछ खत्म हो गया है। मंगलवार रात को अचानक करीब चार सौ लोगों ने मेरे घर पर हमला कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर भागने में कामयाब हुए। अभी किसी अज्ञात स्थान पर परिवार के साथ हूं। न यहां पर मौलिक अधिकारों की रक्षा हो पा रही है और न ही हम अल्पसंख्यकों को कोई सुरक्षा मिल रही है।

विज्ञापन


पूरे बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। उनके घरों को लूट जा रहा है, मंदिरों को तोड़ा और आग के हवाले किया जा रहा है। यह पीड़ा केवल मेरे अकेले की नहीं है, यह पीड़ा बांग्लादेश में इस समय हर हिंदू और हर अल्पसंख्यक की है। बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के रधुनाथपुर निवासी माखन सरकार ने फोन पर अमर उजाल से आप बीती में ये बाते कही। बोले, हमें बचा लो। सरकार ने कहा, जबसे हालात बिगड़े हैं, तबसे हम पर तरह-तरह के अत्याचार हो रहे हैं। हमारे घरों से उपद्रवी जो सामान लूट सके, लूट ले गए। जो सामान वे नहीं ले जा सके, उनमें आग लगा दी। माखन ने कहा, जैसे ही हम पर हमला हुआ हमने पुलिस को सूचना दी। वहां से केवल मदद का आश्वासन मिला।
विज्ञापन


मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए
माखन ने कहा, मैं बांग्लादेश के हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की ओर से वैश्विक नेताओं से आह्वान करना चाहता हूं कि हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा हो। हम यहीं जन्में और यहीं पले, लेकिन हमारे साथ आज दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। हमारे जान-मान की रक्षा हो। घर, मंदिर और पूजास्थल तोड़े जा रहे हैं। घरों को लूटा जा रहा है, आग लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed