फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bangladesh mp murder case dhaka police inspect sewage line in kolkata for dead body interogate butcher

सांसद की हत्या का मामला: कोलकाता की सीवेज लाइन में शव तलाश रहा बांग्लादेश खुफिया विभाग, कसाई से भी की पूछताछ

Tue, 28 May 2024 02:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 May 2024 02:34 PM IST
सार

बांग्लादेशी जासूसी विभाग के प्रमुख ने ये भी बताया कि 'हत्या के इस मामले में गिरफ्तार कसाई से भी बंगाल सीआईडी मुख्यालय में उनकी टीम पूछताछ कर रही है।' बंगाल सीआईडी ने बीते दिनों उस कसाई को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
bangladesh mp murder case dhaka police inspect sewage line in kolkata for dead body interogate butcher
बांग्लादेश जासूसी विभाग के प्रमुख - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेशी सांसद की हत्या के मामले में बांग्लादेश के जासूसी विभाग के प्रमुख हारुन-ओर-राशिद अपनी टीम के साथ कोलकाता आए हुए हैं। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जिस फ्लैट में सांसद की हत्या होने की आशंका है, उस फ्लैट से जुड़ी सीवेज लाइन की हम जांच कर रहे हैं। बंगाल की सीआईडी भी इसमें हमारी मदद कर रही है। हमने पूरी सीवेज लाइन को तोड़ा है और वहां जांच कर रहे हैं।'
विज्ञापन


सांसद का शव अभी तक नहीं हुआ बरामद
गौरतलब है कि बांग्लादेश सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में हत्या कर दी गई थी, लेकिन अभी तक उनका शव बरामद नहीं हुआ है। जांच में पता चला है कि हत्यारों ने एक कसाई की मदद से शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। ऐसे में बांग्लादेश की जांच टीम को उम्मीद है कि फ्लैट में अगर शव को काटा गया है तो सीवेज लाइन में इससे जुड़ा कुछ सबूत मिल सकता है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार कसाई से भी पूछताछ कर रही बांग्लादेशी खुफिया विभाग
बांग्लादेशी जासूसी विभाग के प्रमुख ने ये भी बताया कि 'हत्या के इस मामले में गिरफ्तार कसाई से भी बंगाल सीआईडी मुख्यालय में उनकी टीम पूछताछ कर रही है।' बंगाल सीआईडी ने बीते दिनों उस कसाई को गिरफ्तार किया था, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उसी ने बांग्लादेशी सांसद के शव के टुकड़े किए। हारुन ओर राशिद ने बताया कि 'हमें कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं और हम आरोपी कसाई का बयान भी दर्ज कर रहे हैं। जांच के बाद हम बांग्लादेश में गिरफ्तार आरोपियों से आरोपी कसाई के बयान को मैच करेंगे। साथ ही अन्य सबूतों की भी पुष्टि की जांच की जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी आवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार बीती 11 मई को इलाज कराने कोलकाता आए थे। 13 मई को अनवारुल अजीम अनार लापता हो गए थे। बाद में जांच में पता चला कि बांग्लादेशी सांसद को हनीट्रैप में फंसाकर कोलकाता के एक फ्लैट में हत्या कर दी गई। इस मामले में बांग्लादेशी पुलिस ने तीन आरोपियों को ढाका से गिरफ्तार किया है। वहीं सांसद के शव के कथित तौर पर टुकड़े करने वाले कसाई को बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। अनवारुल अजीम अनार की हत्या का मुख्य आरोपी बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां शाहीन को बताया जा रहा है। शाहीन ने पांच करोड़ रुपये में अनवारुल अजीम अनार की हत्या की सुपारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed