फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bandh against HC’s stay order on BC quota underway in Telangana

Telanagana: पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ बंद शुरू, राजनीतिक दलों ने किया समर्थन

Sat, 18 Oct 2025 11:06 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Oct 2025 11:06 AM IST
सार

Telanagana: तेलंगाना में पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ पिछड़ा वर्ग संयुक्त समिति के आह्वान पर राज्यव्यापी बंद किया गया। इस बंद को कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस समेत सभी प्रमुख दलों का समर्थन मिला और कई स्थानों पर धरने-प्रदर्शन हुए। सरकार पर अदालत को समझाने में विफल रहने के आरोप लगे। वहीं प्रशासन ने बंद को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
Bandh against HC’s stay order on BC quota underway in Telangana
तेलंगाना में बंद का समर्थन करते बीआरएस कार्यकर्ता - फोटो : एक्स/वी श्रीनिवास गौड़

विस्तार

पिछड़ा वर्ग संयुक्त कार्रवाई समिति (बीसी जेएसी) के आह्वान पर तेलंगाना में राज्यव्यापी बंद शुरू हो गया है। यह बंद हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ बुलाया गया है, जिसमें स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों को दिए गए 42 फीसदी आरक्षण पर रोक लगाई गई है। इस बंद को सत्तारूढ़ कांग्रेस समेत सभी सियासी दलों का समर्थन मिला है।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद आर कृष्णैया ने पहले ही सभी राजनीतिक दलों और नागरिक संगठनों से बंद को समर्थन देने की अपील की थी। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी क्षेत्रों से बंद में सहयोग करने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'देश से नक्सवाद खत्म होने जा रहा है'; पीएम मोदी बोले- इस बार माओवादी आतंक मुक्त दिवाली की रौनक दिखेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना हाईकोर्ट ने नौ अक्तूबर को राज्य सरकार के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी, जिसमें स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग समुदाय को 42 फीसदी आरक्षण देने की बात कही गई थी। 

इस विरोध के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों और पिछड़ा वर्ग संगठनों के नेता तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की बस डिपो के बाहर धरना दे रहे हैं और बसों को बाहर निकलने से रोक रहे हैं। भाजपा के लोकसभा सांसद एतला राजेंदर ने जुबली बस स्टेशन पर बंद में हिस्सा लिया।

तेलंगाना जागृति की संस्थापक और बीआरएस नेता के. कविता ने भी धरना दिया और मीडिया से कहा कि अदालत को आरक्षण के पक्ष में राजी करने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा, चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, पिछड़ा वर्ग समुदाय को गुमराह करना बंद करें। अगर स्थानीय चुनाव अभी नहीं भी होते तो कोई फर्क नहीं पड़ता। पहले पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण सुनिश्चित करें। 

टीएसआरटीसी (टीजीआरटीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय बस स्टेशनों और डिपो में सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं। तेलंगाना की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग संयुक्त समिति द्वारा बुलाए गए इस बंद को समर्थन देने की घोषणा की थी। भाजपा और बीआरएस ने भी बंद को समर्थन दिया है। 


ये भी पढ़ें: 'भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता दुनिया के लिए सकारात्मक संदेश', बोले पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने एक बयान में कहा, मैं सभी लोगों और सभी समुदायों से अपील करता हूं कि वे 18 अक्तूबर यानी आज आयोजित बंद में भाग लें, जो भाजपा के खिलाफ पूरे राज्य में आयोजित किया जा रहा है। 

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी शिवधर रेड्डी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर सभी संगठनों से अपील की कि बंद शांतिपूर्ण तरीके से हो और जनता को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति बंद के नाम पर अशांति या अवैध गतिविधियों में शामिल होता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed