{"_id":"615888348ebc3eab7d383854","slug":"ban-on-packaged-mineral-water-in-sikkim-from-jan-1-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: सिक्किम में बोतलबंद पानी पर पाबंदी, सीएम तमांग बोले- हिमालयी राज्य में नहीं है स्वच्छ जल की कमी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ा फैसला: सिक्किम में बोतलबंद पानी पर पाबंदी, सीएम तमांग बोले- हिमालयी राज्य में नहीं है स्वच्छ जल की कमी
Sat, 02 Oct 2021 09:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, गंगटोक
पीटीआई, गंगटोक
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:56 PM IST
सार
प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर सिक्किम में नए साल से पैकेज्ड मिनरल वाटर की बिक्री नहीं होगी। राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है।
विज्ञापन
sikkim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने शनिवार को गंगटोक में एलान किया कि राज्य में 1 जनवरी 2022 से बोतलबंद मिनरल वाटर पर पाबंदी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस हिमालयी राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। इसके चलते ताजा व अच्छी क्वालिटी का पेयजल उपलब्ध है।
विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम तमांग ने कहा कि इस पाबंदी के बाद लोग प्राकृतिक संसाधनों से पानी प्राप्त करेंगे, जो कि प्लास्टिक की बोतलों में उपलब्ध पानी से ज्यादा स्वास्थ्यकर है। तमांग ने कहा कि अब सभी को मिनरल वाटर बॉटल छोड़ना पड़ेगी और प्राकृतिक जल संसाधन का उपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा मिनरल वाटर के स्टॉक को खत्म करने के लिए तीन माह का वक्त दिया गया है।
विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर तमांग ने राज्यपाल गंगा प्रसाद के साथ स्वच्छता अभियान में शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाहर से मिनरल वाटर की आपूर्ति को रोकने के कदम उठा रही है। बता दें, उत्तर सिक्किम के प्रमुख पर्यटक स्थल लाचेन समेत प्रमुख स्थलों पर पहले से बोतलबंद पानी को प्रतिबंधित कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि सिक्किम प्राकृतिक जल संसाधन की दृष्टि से समृद्घ है और पानी की सारी जरूरत राज्य में ही पर्यावरण अनुकूल तरीके से की जा सकती है।
विज्ञापन