फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ban on drones, UAVs around Kannur airport ahead of Amit Shah Kerala visit Updates

Kerala: केरल में अमित शाह ने किया भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, पूर्व भाजपा राज्य अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

Sat, 12 Jul 2025 12:16 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 12 Jul 2025 12:16 PM IST
सार

केरल में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में भाजपा के नए कार्यालय 'मरारजी भवन' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा का झंडा फहराया, पौधारोपण किया और केजी मरार को श्रद्धांजलि भी दी।

विज्ञापन
Ban on drones, UAVs around Kannur airport ahead of Amit Shah Kerala visit Updates
Amit Shah - फोटो : PTI

विस्तार

केरल में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयार भी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शनिवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा के नए राज्य समिति कार्यालय 'मरारजी भवन' का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने पार्टी का झंडा फहराया, भवन के सामने पौधा लगाया, फीता काटकर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर नए कार्यालय का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने भवन के केंद्रीय हॉल में स्थापित पूर्व भाजपा राज्य अध्यक्ष केजी मरार की कांस्य प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


बता दें कि कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा केरल इकाई के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। अमित शाह ने नए कार्यालय का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- बिना पर्ची, बिना खर्ची हो रही भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव की तैयारी में भाजपा
भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उद्घाटन के बाद अमित शाह  पुथरिकंडम मैदान में एक बड़े वार्ड स्तरीय नेतृत्व बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर में भाजपा केरल नेतृत्व के साथ एक बंद बैठक होगी, जिसमें स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। शाम को अमित शाह कन्नूर के लिए रवाना होंगे, जहां वे तलीपारंब में प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली वापस लौट जाएंगे।


ये भी पढ़ें:- Karnataka: दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी से मुलाकात न होने पर सिद्धारमैया ने दी सफाई, BJP के आरोपों को किया खारिज

शाह के दौरे से पहले कन्नूर हवाईअड्डे के आसपास ड्रोन पर प्रतिबंध
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कन्नूर जिले के निर्धारित दौरे से एक दिन पहले जिलाधिकारी ने शुक्रवार को यहां हवाईअड्डे के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून या किसी अन्य मानवरहित हवाई यान के इस्तेमाल पर तीन दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कलेक्टर अरुण के विजयन के लगाया गया प्रतिबंध हवाईअड्डे के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में लागू होगा। ऐसी कोई भी गतिविधि, जिससे विमान के उतरने या उड़ान भरने में बाधा उत्पन्न हो, उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed