फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ban on 16 FDC drugs posing health risks includes several painkillers and antibiotic combinations

Medicine Ban: स्वास्थ्य के लिए खतरा 16 एफडीसी दवाओं पर रोक, कई दर्द निवारक और एंटीबायोटिक संयोजन शामिल

Sun, 21 Jun 2026 08:07 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 21 Jun 2026 08:07 AM IST
सार

एफडीसी दवाएं वे होती हैं, जिनमें दो या अधिक सक्रिय औषधीय तत्व निश्चित अनुपात में शामिल होते हैं। मंत्रालय ने बताया, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत की गई समीक्षा के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26ए के तहत आदेश जारी किया है। ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने कई दवा संयोजनों की जांच कर उन्हें अवैज्ञानिक, चिकित्सकीय रूप से अनुचित या संभावित रूप से हानिकारक पाया।

विज्ञापन
Ban on 16 FDC drugs posing health risks includes several painkillers and antibiotic combinations
एफडीसी दवाओं पर रोक - फोटो : ANI

विस्तार

सरकार ने 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं के निर्माण, बिक्री, वितरण व आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, इन दवाओं के इस्तेमाल का कोई चिकित्सकीय आधार नहीं है। इनसे जुड़े संभावित जोखिमों के मद्देनजर इनका लगातार इस्तेमाल लाभकारी नहीं माना गया है।
विज्ञापन


एफडीसी दवाएं वे होती हैं, जिनमें दो या अधिक सक्रिय औषधीय तत्व निश्चित अनुपात में शामिल होते हैं। मंत्रालय ने बताया, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत की गई समीक्षा के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26ए के तहत आदेश जारी किया है। ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने कई दवा संयोजनों की जांच कर उन्हें अवैज्ञानिक, चिकित्सकीय रूप से अनुचित या संभावित रूप से हानिकारक पाया।
विज्ञापन


इन पर प्रतिबंध
  • प्रतिबंधित दवाओं में एसिटाइल सैलिसिलिक एसिड-एथोहेप्टाजीन, डाइसाइक्लोमीन-पैरासिटामोल-क्लिडिनियम ब्रोमाइड, ग्लिक्लाजाइड-क्रोमियम पिकोलिनेट और पैरासिटामोल-लिग्नोकेन जैसे कॉम्बिनेशन शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कई एंटीबायोटिक आधारित कॉम्बिनेशन पर भी रोक लगाई गई है, जिनमें अमॉक्सिसिलिन-सैराटियोपेप्टिडेज, अमॉक्सिसिलिन-क्लॉक्सासिलिन-लैक्टिक एसिड बैसिलस-सैराटियोपेप्टिडेज, सेफाड्रॉक्सिल-प्रोबेनेसिड और सेफ्यूरोक्साइम-सैराटियोपेप्टिडेज शामिल हैं।
  • त्वचा और स्किनकेयर उत्पादों में एलोवेरा या एलो एक्सट्रैक्ट के साथ विटामिन-ई, जोजोबा ऑयल, ऑरेंज ऑयल, व्हीट जर्म ऑयल, टी ट्री ऑयल, एलैंटोइन और डी-पैंथेनॉल जैसे संयोजन भी प्रतिबंधित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed