फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balendu Sharma Dadhich joins Governing Council of Multilingual Internet mumbai news in hindi

इंटरनेट की गवर्निंग काउंसिल में शामिल हुए बालेंदु, राहुल के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 7 जनवरी तक स्थगित

Sun, 04 Dec 2022 06:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 04 Dec 2022 06:51 AM IST
सार

गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (निक्सी) के सीईओ अनिल कुमार जैन करेंगे। यह काउंसिल मल्टीलिंग्वल इंटरनेट के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर गठित समितियों के कामकाज की निगरानी करेगी। 

विज्ञापन
Balendu Sharma Dadhich joins Governing Council of Multilingual Internet mumbai news in hindi
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तकनीकविद् बालेंदु शर्मा दाधीच को भारत में बहुभाषी इंटरनेट के विकास तथा क्रियान्वयन के संबंध में गठित केंद्र सरकार की चार सदस्यीय गवर्निंग काउंसिल में शामिल किया गया है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत गठित गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (निक्सी) के सीईओ अनिल कुमार जैन करेंगे। यह काउंसिल मल्टीलिंग्वल इंटरनेट के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर गठित समितियों के कामकाज की निगरानी करेगी। 
विज्ञापन


मुंबई: राहुल के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 7 जनवरी तक स्थगित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी की अदालत ने सात जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। राहुल देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। उनके लिए व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट भिवंडी न्यायिक मजिस्ट्रेट आईसी वाडिकर ने प्रदान की। ्र
विज्ञापन


मुंबई : ऑर्केस्ट्रा बार में छापा, 23 गिरफ्तार, 13 महिलाएं मुक्त कराईं
मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में शनिवार को एक अवैध ऑर्केस्ट्रा बार में छापामारी के दौरान कम से कम 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने सुबह ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा मारा। इस दौरान 1.7 लाख नकद, एक लैपटॉप और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। संबंधित धाराओं के तहत 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed