फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babur whom dedicated the mosque its complicated' to examine it 500 years to later : Supreme Court

बाबर ने मस्जिद किसे समर्पित की थी, 500 साल बाद इसकी जांच करना ‘थोड़ा जटिल’ : सुप्रीम कोर्ट

Fri, 30 Aug 2019 03:17 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 30 Aug 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
Babur whom dedicated the mosque its complicated' to examine it 500 years to later : Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने एक हिंदू पक्षकार की उस मांग को ‘थोड़ा जटिल’ बताया जिसमें उसने करीब 500 साल बाद इस बात की न्यायिक स्क्रूटनी को कहा है कि क्या मुगल शासक बाबर ने अयोध्या में विवादास्पद ढांचे को अल्लाह को समर्पित किया था ताकि यह इस्लाम के सिद्धांतों के तहत वैध मस्जिद बन सके। अयोध्या मामले में बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में 15वें दिन सुनवाई हुई। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय श्रीराम जन्म भूमि पुनरुद्धार समिति के वरिष्ठ वकील पीएन मिश्रा ने 5 सदस्यीय संविधान के सामने दलील पेश की। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि वह इस मुद्दे पर नहीं जाएगा कि बाबर ने शरिया और अन्य इस्लामिक परंपराओं का पालन किए बिना मस्जिद का निर्माण किया था या नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबर जमीन का मालिक नहीं था और मस्जिद के लिए वक्फ के क्रियान्वयन में असक्षम था, के आरोपों पर फैसला देने की बजाए हाईकोर्ट ने कहा था कि करीब 500 साल गुजर चुके हैं, ऐसे वह ऐसे मुद्दे पर सुनवाई नहीं करेगा जोकि इतिहासकारों की बहस का मुद्दा है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed