{"_id":"58b3fe774f1c1bf327830716","slug":"azam-pm-should-think-about-of-humans-rather-than-donkeys-to-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"गधों पर बहस करने के बजाय इंसानों के बारे में सोचें पीएम : आजम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गधों पर बहस करने के बजाय इंसानों के बारे में सोचें पीएम : आजम
ब्यूरो /अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 27 Feb 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि इतने बड़े देश के वजीर-ए-आजम नुक्कड़ सभाएं करते फिर रहे हैं। गधों पर बहस करने के बजाए पीएम इंसानों के बारे में भी कुछ सोचें। प्रधानमंत्री को गधों से लगाव है, वह और गधों से भी प्रेरणा ले रहे हैं। गधों के बजाए अगर आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से प्रेरणा लेते तो भी अच्छा होता।
विज्ञापन
आजम खां ने मीडिया वालों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के साठ कालेज हैं, जो नकल कराता है। बादशाह अपना बहुत बड़ा सीना और छाती गिनाते हैं। अगर हिम्मत है, तो वह अपने मेंबर ऑफ पार्लियामेंट को गिरफ्तार कराकर तिहाड़ जेल भेजें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के बयान को शिक्षा का अपमान बताया। कहा कि प्रधानमंत्री निचले स्तर पर उतर आए हैं। गुजरात के कब्रिस्तान और श्मशान उनकी अच्छी समझ में हैं। दंगों से कब्रिस्तान और शमशान आबाद होते हैं। पीएम गधों पर बहस करने के बजाय इंसानों के बारे में कुछ सोचें। गधों के बजाय अगर आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से प्रेरणा लेते तो भी अच्छा होता।
विज्ञापन
नुक्कड़ सभाएं करने वाले पीएम की भाषा नुक्कड़ वाली है। आजम खां ने अमित शाह के बयान पर कहा कि लैपटॉप पढ़े लिखे लोगों को दिए गए हैं। मुसलमानों में शिक्षा नाममात्र को है। इसलिए मुसलमानों को नाममात्र ही लैपटाप मिले होंगे।
लेकिन अमित शाह बेबुनियाद बयान देकर चुनाव में फायदा लेना चाहते हैं। उन्होंने अमर सिंह पर भी कटाक्ष किए। समाजवादी एंबुलेंस का स्लोगन ढकने पर भारत निर्वाचन आयोग पर तंज कसे।