फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayushman Bharat Yojana to be launched by PM Modi on 23 september

पीएम मोदी ने की घोषणा, 23 सितंबर को झारखंड से करेंगे आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत

Tue, 11 Sep 2018 03:08 PM IST
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा Updated Tue, 11 Sep 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana to be launched by PM Modi on 23 september

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को झारखंड से केंद्र की महत्वपूर्ण आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय जन आरोग्य योजना की शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को आशा कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से नरेन्द्र मोदी एप एवं वीडियो लिंक के माध्यम से संवाद के दौरान यह बात बताई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि वह हरियाणा के करनाल की बेटी करिश्मा का जिक्र करना चाहते हैं, जो आयुष्मान भारत की पहली लाभार्थी बनी है। उन्होंने कहा, 'हरियाणा की बिटिया करिश्मा 50 करोड़ गरीब लोगों के लिए सच्चे अर्थो में करिश्मा बन कर आई है। उसे लोग आयुष्मान बेबी भी कहने लगे हैं।'
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश में 25 सितंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर लागू होगी। उन्होंने कहा, 'वे इसकी शुरूआत 23 सितंबर को झारखंड के आदिवासी इलाके से करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के गरीब अब गंभीर बीमारी के इलाज के लिए लाचार महसूस नहीं करेंगे और अपना सबकुछ गिरवी रखने को मजबूर नहीं होंगे । उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उन्हें प्राप्त होगा। इस योजना के लिये लाभार्थियों का चयन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed