फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayurveda can prevent disease by increasing immunity, this remedy will have to be done daily

कोरोनावायरसः आयुर्वेद से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर हो सकता है बचाव, प्रतिदिन करने होंगे ये उपाय

Thu, 05 Mar 2020 03:39 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 03:39 AM IST
सार

  • 29 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं पूरे देश में
  • 14 मरीज गुरुग्राम के मेदांता और 8 सफदरजंग में भर्ती हैं

विज्ञापन
Ayurveda can prevent disease by increasing immunity, this remedy will have to be done daily

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में डर का माहौल है। पूरे देश में 29 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, इनमें एक दिल्ली में है। 29 में से 14 मरीज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में, जबकि 8 मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


ये स्थिति तब है जब न तो इस बीमारी का कोई उपचार है और न कोई विशेष दवा। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) मजबूत बनाने से कोरोना वायरस से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन




प्रशांत विहार स्थित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुर्वेदिक पंचकर्मा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी पाराशर बताते हैं कि जिनकी इम्यूनिटी कमजोर हो, वे आसानी से इसकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी वैसे ही कमजोर हो जाती है जिससे बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए तुलसी, अदरक, लोंग, काली मिर्च, सौंठ, गिलोय व छोटी पिप्पली को दूध, चाय या पानी में उबालकर दिन में दो-तीन बार पीने से इम्यूनिटी में वृद्धि होती है। सौंठ, काली मिर्च व पिप्पली की गोली त्रिकटु के नाम से बाजार में उपलब्ध है। गिलोय अथवा गुडुची की गोली भी आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान से आसानी से मिल जाती है।

वहीं आयुष मंत्रालय की समिति के सदस्य डॉ. एमके तनेजा बताते हैं कि समुद्री भोजन व मांसाहार से परहेज रखें। जब भी अपने घर या ऑफिस पहुंचे तो कम से कम 20 सेकेंड तक अपने हाथों को बेहतर साबुन से साफ करें, टिश्यू का इस्तेमाल करें। एक बार टिश्यू का इस्तेमाल करने पर दोबारा उसे प्रयोग में नहीं लाएं।

डॉ. पाराशर बताते हैं कि दूध में हल्दी, मुनक्का व खजूर उबाल कर लेने से इम्यूनिटी के स्तर में तुरंत सुधार होता है। बच्चों व बुजुर्गों के लिए इनका प्रयोग विशेष रूप से प्रभावी है। गिलोय, भुंई आंवला, संतरा, मौसमी, अंगूर व आंवले का प्रयोग इन दिनों नियमित रूप से करना चाहिए।


इन सब के अलावा चिकित्सक की सलाह पर आयुर्वेदिक दवाओं में तालीशादि चूर्ण, सितोपलादि चूर्ण, लक्ष्मी विलास रस, चंद्र अमृत रस, टंकण भस्म, वासावलेह, अगस्त्य हरीतकी आदि दवाओं का सेवन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed