{"_id":"5dc66cf38ebc3e5b780c1f61","slug":"ayodhya-case-verdict-2019-congress-happy-with-supreme-court-order-on-ram-mandir-blame-to-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Case Verdict 2019: फैसले से कांग्रेस खुश, कहा- भाजपा नहीं सेंक सकेगी राजनीतिक रोटियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ayodhya Case Verdict 2019: फैसले से कांग्रेस खुश, कहा- भाजपा नहीं सेंक सकेगी राजनीतिक रोटियां
Sat, 09 Nov 2019 01:08 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला सुनाए जाने का कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर की पक्षधर है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं, तो दूसरी ओर इस मामले पर लगातार राजनीति कर सत्ता हथियाने का प्रयास करने वाले भाजपा जैसे राजनीतिक दलों के द्वार हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। अब ये दल राम मंदिर के मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां नहीं सेक सकेंगे।
विज्ञापन
24 अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में आयोजित प्रेसवार्ता में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला सभी पक्षों के लिए सम्मान का प्रतीक है। सभी समुदायों को एक दूसरे की आस्था और विश्वास का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पहले भी राम मंदिर की पक्षधर थी और आज भी है। कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक 1993 में राम मंदिर के लिए जमीन अधिग्रहण करने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया था।
विज्ञापन
राम स्वयं सदाचार और त्याग का प्रतीक हैं। उन दलों को राम से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो उनके नाम का इस्तेमाल राजनीति के लिए करते आए हैं। अब ऐसे दलों की राजनीतिक दुकानें बंद हो जाएंगी, जो राम के नाम पर सत्ता में आने का प्रयास करते रहे हैं।