{"_id":"5fb173e88ebc3e9bb604ed98","slug":"australian-high-commissioner-barry-ofarrell-meets-mohan-bhagwat-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने मोहन भागवत से नागपुर में की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने मोहन भागवत से नागपुर में की मुलाकात
Mon, 16 Nov 2020 12:01 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल और मोहन भागवत
- फोटो : Twitter
भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से नागपुर में मुलाकात कर एक बैठक की। यह बैठक शहर के महल क्षेत्र स्थित आरएसएस मुख्यालय में हुई। बैरी ओ फैरेल ने बैठक के बारे में ट्वीट किया।
विज्ञापन
फैरेल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आरएसएस कोविड-19 के दौरान समुदाय की सक्रिय तौर पर मदद कर रहा है। मैंने सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की, जिन्होंने उन राहत कदमों के बारे में जानकारी साझा की जो संगठन ने इस चुनौतीपूर्ण समय में पूरे भारत में उठाये हैं।’
विज्ञापन
The @RSSorg has been actively supporting the community during #COVID19. I met with Sarsanghchalak Dr Mohan Bhagwat who shared the relief measures the organisation has adopted across 🇮🇳 during these challenging times. pic.twitter.com/2LhniF2ven
विज्ञापन विज्ञापन— Barry O’Farrell AO (@AusHCIndia) November 15, 2020
इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में संघ मुख्यालय के अपने दौरे और भागवत से अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की।