आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
चिदंबरम की रात सीबीआई मुख्यालय के लॉकअप में कटी, कोर्ट में पेशी आज
आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी के खतरे का सामना कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की और खुद को निर्दोष बताया। लेकिन करीब दो घंटे चले ड्रामे के बाद आखिरकार सीबीआई टीम ने चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया। यहां से चिदंबरम को सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया।
पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, सरकार ला सकती है कई अहम प्रस्ताव
दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। 26 अगस्त तक चलने वाले सत्र में विधानसभा कमेटियों की रिपोर्ट को सदन में रखी जाएंगी। वहीं, मेट्रो और बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की योजना पर भी चर्चा होगी। इसके बजटीय प्रावधान के लिए अनुपूरक अनुदान मांग सरकार की तरफ से पेश की जा सकती है। इसके अलावा सत्ता पक्ष की तरफ से दिल्ली से जुड़े कई अहम मसलों पर प्रस्ताव आ सकता है।
पढ़ें पूरी खबर
पेटीएम-फोनपे यूजर ध्यान दें, केवाईसी नहीं कराई तो अगले महीने से नहीं कर पाएंगे कोई भुगतान
पेटीएम, फोनपे जैसे भुगतान वॉलेट का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों ने अगर केवाईसी पूरी नहीं कराई है तो अगले महीने से उनका वॉलेट काम करना बंद कर देगा। रिजर्व बैंक की ओर से भुगतान वॉलेट कंपनियों को दी गई समयसीमा 31 अगस्त को समाप्त हो रही है।
पढ़ें पूरी खबर
सरकारी स्कूलों के 42 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण, फेसबुक-व्हाट्सएप से भी मिलेगी ट्रेनिंग
भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए केंद्र सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षक प्रशिक्षण अभियान शुरू कर दिया है। इसमें देश के सभी राज्यों के सरकारी स्कूलों के 42 लाख शिक्षकों को किताबी ज्ञान के साथ खेल-खेल में पढ़ाई, लर्निंग आउटकम, ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीर में अफवाहों को रोकने के लिए अब रेलवे स्टेशन का वाई-फाई भी बंद
जम्मू में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर रोक के लिए शहर के रेलवे स्टेशन पर निशुल्क वाई- फाई सेवा को बंद कर दिया गया है। अब शहर के इंटरनेट सेवाएं बहाल होने के बाद ही वाई-फाई सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर