सीबीआई मुख्यालय के लॉकअप में चिदंबरम ने काटी रात, आज कोर्ट पेशी, बेटे ने बीजेपी पर साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस कांफ्रेंस में कहा- झूठ फैलाया जा रहा है
इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और विवेक तन्खा मौजूद रहे।पत्रकारों को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, "मेरा मानना है कि लोकतंत्र की नींव स्वतंत्रता है, संविधान का सबसे मूल्यवान अनुच्छेद, अनुच्छेद 21 है जो जीवन और स्वतंत्रता की गारंटी देता है। अगर मुझे जीवन और स्वतंत्रता के बीच चयन करने के लिए कहा जाएगा, तो मैं स्वतंत्रता को चुनूंगा।"
पी चिदंबरम ने कहा, "पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ है, जिससे कुछ लोगों को चिंता हुई है और कई को भ्रम हुआ है। आईएनएक्स मीडिया मामले में, मुझ पर किसी भी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है और न ही मेरे परिवार के किसी अन्य सदस्य पर है। ईडी या सीबीआई द्वारा सक्षम अदालत के सामने कोई चार्जशीट दायर नहीं की गई है। मुझे फंसाया गया है।
चिदंबरम ने कहा, ‘‘आईएनएक्स मीडिया मामले में मैं किसी अपराध का आरोपी नहीं हूं। प्राथमिकी में भी यह नहीं कहा गया है कि मैंने कुछ गलत किया। इन सबके बावजूद ऐसी धारणा पैदा की जा रही है कि बड़ा अपराध हुआ है और मैं और मेरे बेटे ने अपराध किया है। सब झूठ फैलाया जा रहा है।‘‘
पी चिदंबरम ने कहा, "मैं इस बात से चौंक गया कि मुझ पर कानून से छिपने का आरोप लगाया जा रहा था, जबकि इसके उलट, मैं कानून की सुरक्षा की मांग कर रहा था। मेरे वकील बता रहे हैं कि शुक्रवार को मामलों को सूचीबद्ध किया जाएगा। मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को नमन करता हूं। मैं कानून का सम्मान करता हूं भले ही यह जांच एजेंसियों द्वारा असमानता से लागू किया गया हो।"
दीवार फांदकर घर में घुसी सीबीआई
इसके बाद वह जोरबाग स्थित घर पहुंच गए। उनके पीछे पीछे सीबीआई टीम भी उनके घर पहुंची और दीवार फांदकर अंदर पहुंची। यहां दो घंटे तक जमकर ड्रामा हुआ।Delhi: A Central Bureau of Investigation (CBI) team leaves from AICC headquarters. #PChidamabaram pic.twitter.com/80Fi4LkqC9
— ANI (@ANI) August 21, 2019
#WATCH A team of Enforcement Directorate arrives at the residence of Congress leader P Chidambaram at Jor Bagh in Delhi. pic.twitter.com/Wew3FrNGcg
— ANI (@ANI) August 21, 2019
सीबीआई के पीछे ईडी की टीम भी दिल्ली पुलिस के साथ यहां पहुंची। घर के बाहर चिदंबरम समर्थकों ने हंगामा और नारेबाजी की। चिदंबरम के घर के बाहर सीबीआई की गाड़ी भी मौजूद थी। इस बीच ये सवाल बना रहा कि आखिर कौन सी टीम उन्हें हिरासत में लेगी।
Delhi: ED team enters the residence of P Chidambaram. pic.twitter.com/P1ZXC5MpIY
— ANI (@ANI) August 21, 2019
इस बीच कार्ति चिदंबरम ने कहा कि एजेंसियों द्वारा किया जा रहा यह नाटक और तमाशा बस सनसनी पैदा करने और कुछ लोगों को आनंद की संतुष्ट के लिए है।
Karti Chidambaram tweets "The drama and spectacle being enacted by the agencies is to simply sensationalise and satisfy the voyeuristic pleasure of some." (file pic) pic.twitter.com/vJ1sWWM8kI
— ANI (@ANI) August 21, 2019
सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया
सीबीआई के अधिकारी चिदंबरम को गाड़ी में बैठाकर पूछताळ के लिए ले गए। यहां से चिदंबरम को सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सीबीआई ने चिदंबरम को गिरफ्तार किया है।Delhi: P Chidambaram taken away in a car by probe agency officials. pic.twitter.com/8mtu0Lph9r
— ANI (@ANI) August 21, 2019
मेडिकल पूरा, सुबह किए जाएंगे कोर्ट में पेश
ताजा जानकारी के अनुसार, राम मनोहर लोहिया अस्पताल से आए डॉक्टरों ने सीबीआई मुख्यालय पहुंचकर पी चिदंबरम का मेडिकल चेकअप किया। उन्हें सुबह सीबीआई के विशेष राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसे में आज की रात चिदंमबरम को सीबीआई के लॉकअप में ही गुजारनी पड़ेगी।Delhi: P Chidambaram likely to be produced before the CBI Rouse Avenue Court, tomorrow. (file pic) pic.twitter.com/bcFD2TW7aN
— ANI (@ANI) August 21, 2019
कार के सामने आए दो लोंगों को पुलिस ने हटाया
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार करने के बाद जब उन्हें सीबीआई मुख्यालय ले जाने के लिए कार में बैठाया गया तभी दो लोग उसके सामने आ गए। ऐसे में पुलिस को दोनों लोगों को बल प्रयोग कर हटाना पड़ा।
#WATCH Police remove the two men who jumped onto the car in which Congress leader P Chidambaram was being taken to the CBI headquarters today. #Delhi pic.twitter.com/8buFkAY26U
— ANI (@ANI) August 21, 2019
बेटे कार्ति चिदंबरम ने साधा बीजेपी पर निशाना
इधर, पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के दौरान चेन्नई में मौजूद उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने कहा कि ईडी ने मुझे भी कई बार तलब किया है और मैं हर बार हाजिर हुआ हूं। हम अदालत जाएंगे, अंत में हम दोषमुक्त हो जाएंगे। उनसे पूछा गया कि ये सब कौन कर रहा है? इसके सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हां, बेशक, ये सब बीजेपी कर रही है। और कौन? क्या आपको लगता है डोनाल्ड ट्रंप? नहीं।Karti Chidambaram on being asked 'who is doing all this?', in Chennai: Yes, of course, all of this is being done by BJP. Who else? You think Donald Trump? No. #PChidambaram pic.twitter.com/vWb72ymyJT
— ANI (@ANI) August 21, 2019
Karti Chidambaram in Chennai on P Chidambaram apprehended by probe agencies: ED has summoned him a number of times and he has appeared every time. We will go to the court, we will be vindicated eventually. pic.twitter.com/OLOxGf9hP8
— ANI (@ANI) August 21, 2019
यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित प्रतिशोध की कार्रवाई है: कार्ति चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति ने अपने पिता के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर बुधवार को सीबीआई पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित प्रतिशोध की कार्रवाई है। कार्ति ने चेन्नई में अपने आवास के बाहर कहा कि यह मामला स्पष्ट रूप से 2008 में हुए घटनाक्रमों के संबंध में था।
कार्ति ने कहा कि यह सिर्फ तमाशा बनाने और टीवी पर कांग्रेस पार्टी के साथ पूर्व वित्त मंत्री की छवि खराब करने का प्रयास है। यह पूरी तरह से गढ़ गया मामला है, हम इससे कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से लड़ेंगे। इसके बाद देर रात ही कार्ति चेन्नई एयरपोर्ट से रवाना हो गए।
Karti Chidambaram in Chennai: This has been done only to create a spectacle on TV & to tarnish the image of Congress party& the former Finance&Home Minister. This is completely trumped-up case in which he has absolutely no connection. We will fight this out politically&legally. https://t.co/doNga6q6rg
— ANI (@ANI) August 22, 2019
Karti Chidambaram in Chennai: This has been done only to create a spectacle on TV & to tarnish the image of Congress party& the former Finance&Home Minister. This is completely trumped-up case in which he has absolutely no connection. We will fight this out politically&legally. https://t.co/doNga6q6rg
— ANI (@ANI) August 22, 2019