फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam 2025: Last two days left, last date is 30th August

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: अंतिम दो दिन बचे, 30 अगस्त अंतिम तिथि; छात्रवृत्ति से दें सपनों को उड़ान

Thu, 28 Aug 2025 06:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Aug 2025 06:52 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 30 अगस्त है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam 2025: Last two days left, last date is 30th August
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगर आप भी पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और इसमें कहीं भी आर्थिक परेशानी आड़े आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने सपनों के पंखों को उड़ान दे सकते हैं। इसके लिए आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा, जिसका फॉर्म फाउंडेशन की वेबसाइट https://amarujalafoundation.org/, अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ या फिर लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025 पर जाकर भरना होगा। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 88 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रादेशिक बोर्ड 9वीं-10वीं के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 23 होनहारों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। 2024 में एक लाख से अधिक विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 46 मेधावियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन


इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें- 
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025
https://amarujalafoundation.org/
https://www.amarujala.com/
    
एक एमबी से ज्यादा का न हो प्रमाण-पत्र
विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट और आवासीय पते का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आवेदन अस्वीकृत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे आवेदकों को परीक्षा में सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। हालांकि, इसमें ध्यान रखना होगा कि वे अपने से एक कक्षा नीचे के छात्र को ही अपना सहायक बना सकते हैं। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म
विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा। अगर आप एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक फॉर्म भरना चाहेंगे, तो फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरें।

Atul Maheshwari Scholarship Exam 2025: Last two days left, last date is 30th August
आकाश और सुहानी - फोटो : Amar Ujala

इनके हौसलों को मिली उड़ान

सुहानी निराला
कक्षा आठ से ही मेरा सपना था कि मैं डॉक्टर बनूं और देश व समाज की सेवा करूं, किन्तु परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय होने के कारण इस लक्ष्य को पाना संभव नहीं था। फिर मैंने अतुल माहेश्वरी छात्रवृति का फार्म भरा। छात्रवृत्ति के लिए मेरा चयन हो गया। मुझे एक सहारा मिला और प्राप्त धनराशि से मैं आगे की पढ़ाई कर पा रही हूं। यह सब अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के कारण संभव हो पाया है, जिसके लिए मैं संस्था को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।

आकाश यादव
मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है, जिस कारण कई बार मुझे पढ़ाई में असुविधा होती रही, किंतु अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने मेरे जीवन में आशा का उजाला ला दिया। अब मैं इस छात्रवृत्ति का उपयोग उच्च अध्ययन के लिए करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed