फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly elections voting for Tripura and West Bengal by polls INDIA Alliance

By Poll: त्रिपुरा की दो और बंगाल की एक विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल, 'इंडिया' की होगी परीक्षा

Mon, 04 Sep 2023 06:01 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, अगरतला/कोलकाता
एन. अर्जुन, अगरतला/कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 04 Sep 2023 06:01 PM IST
सार

त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले की धनपुर और बोक्सानगर सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यहां  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, क्योंकि टिपरा मोथा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकी है।

विज्ञापन
Assembly elections voting for Tripura and West Bengal by polls INDIA Alliance
विधानसभा चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा की दो विधानसभा और पश्चिम बंगाल की एक विधानसभा उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन तीनों सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान रविवार को समाप्त हो गया था।। वोटों की गिनती 8 सितंबर को की जाएगी। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। इन उपचुनावों में हाल ही में बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले की धनपुर और बोक्सानगर सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यहां  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, क्योंकि टिपरा मोथा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकी है। त्रिपुरा के बोक्सानगर विधानसभा सीट माकपा विधायक समसुल हक के निधन के बाद से खाली हो गया था जबकि धनपुर विधानसभा सीट केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुआ है। कांग्रेस ने भी त्रिपुरा के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया था। वहीं, धनपुर सीट पर माकपा नीत वाम मोर्चे से कौशिक चंदा और बोक्सानगर विधानसभा सीट से मिजान हुसैन मैदान मेें हैं। इनके मुकाबले के लिए भाजपा ने बोक्सानगर से तफज्जुल हुसैन और धनपुर से बिंदु देबनाथ को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


वहीं, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर सभी पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। इस सीट पर भाजपा, तृणमूल और कांग्रेस-माकपा के लिए यह अहम लड़ाई होगी। इस बार इस सीट पर कुछ समय पहले ही बनी 'इंडिया' की परीक्षा होगी। 1977 से 2011 तक वामपंथ का गढ़ रहा है। 2021 में भाजपा और तृणमूल में कांटे की टक्कर में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। अब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस इसे छीनने के लिए बेकरार है। माकपा ने यहां से ईश्वर चंद्र राय को मैदान में उतारा है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने निर्मल चंद्र राय पर दांव लगाया है। भाजपा ने यहां से शहीद की पत्नी तापसी राय को मैदान में उतारा है। यह सीट भाजपा के बिष्णुपद राय के निधन से खाली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दो दिन पहले तृणमूल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी की पूर्व विधायक मिताली राय भाजपा में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने 2016 में तृणमूल के टिकट पर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की सीट जीती लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बिष्णु पद रॉय से हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed