{"_id":"5bc56ffcbdec226993577c4f","slug":"assembly-elections-2018-rahul-gandhi-to-visit-gurudwara-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के बाद गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी, फिर मोदी सरकार पर जमकर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के बाद गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी, फिर मोदी सरकार पर जमकर बरसे
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे का आज दूसरा दिन है। आज वह ग्वालियर में दाता बंदा छोड़ गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरदित्य सिंधिया भी थे। सोमवार को वह दतिया में प्रसिद्ध पीताम्बरा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
संकल्प यात्रा के दौरान रैली में राहुल गांधी ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर फिर हमला बोला। राफेल के मुद्दे पर राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। चौकीदार ने देश से पैसा छीनकर अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया। चौकीदार ने चोरी करवा दी। नरेंद्र मोदी जी ने एचएएल से कांट्रैक्ट छीना और अपने मित्र अनिल अंबानी जी को राफेल हवाई जहाज का कांट्रैक्ट दिया। आपकी जेब से पैसा निकाला और हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों की जेब में पैसा डाला।
विज्ञापन
शिवराज चौहान को घेरते हुए राहुल ने कहा, मध्य प्रदेश कुपोषण, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों की आत्महत्या, युवाओं की बेरोजगारी में पहले नंबर पर है और विकास में आखिरी नंबर पर है। पूरा देश इस बात को जानता है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ने 21000 घोषणाएं की हैं। आपने मोदी जी के वादे सुने और उनकी सच्चाई भी देख ली है। इस बार कांग्रेस पार्टी का साथ दीजिए, हम मध्यप्रदेश का चेहरा बदलकर दिखा देंगे।
विज्ञापन
पीताम्बरा मंदिर पहुंचे थे राहुल
सोमवार को राहुल गांधी ने अपने दो दिनों के ग्वालियर चंबल संभाग के चुनावी दौरे की शुरुआत दतिया में मां पीताम्बरा पीठ मंदिर दर्शन से की थी। यहां राहुल गांधी आधे घंटे से ज्यादा रुके और मां धूमावती के साथ ही मां पीताम्बरा की पूजा की। इस दौरान उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। पूजा के दौरान राहुल गांधी ने गेरुआ रंग की धोती भी पहनी।
इसके बाद राहुल ने दतिया रैली में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राफेल और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को घेरा। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि राफेल मामले में मोदी जी चुप हैं। वह खुद को चौकीदार कहते हैं, लेकिन इसी चौकीदार ने चोरी करवा दी।
मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर राज्य में भारी गहमागहमी मची हुई है। राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के ताबड़तोड़ दौरे जारी है। अमित शाह का दो दिन का दौरा खत्म हो चुका है। वहीं राहुल गांधी के दौरे का आज दूसरा दिन है। राहुल ने गुजरात चुनाव के दौरान कई मंदिरों में मत्था टेका था। ठीक उसी तर्ज पर वह मध्यप्रदेश में भी मंदिरों का दौरा कर रहे हैं।
28 नवंबर को मतदान
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन उसका रास्ता आसान नहीं है।
