{"_id":"5c012c05bdec2241ca08f1fc","slug":"assembly-elections-2018-more-than-48-lac-tweets-posted-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनावों की धूम, अब तक 48 लाख से ज्यादा ट्वीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनावों की धूम, अब तक 48 लाख से ज्यादा ट्वीट
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों की गूंज सोशल मीडिया पर भी खूब सुनाई पड़ रही है। हर बड़ी पार्टी सोशल मीडिया पर सक्रिय है और जनता तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। नेताओं के भाषण और ट्वीट सोशल मीडिया पर तुरंत नजर आ रहे हैं।
48 लाख से ज्यादा ट्वीट
माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अक्टूबर और नवंबर में पांच राज्यों में चल रहे चुनावों को लेकर 48 लाख से अधिक ट्वीट किए गए। ट्विटर ने बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव चल रहे हैं और पिछले दो माह (एक अक्टूबर-28 नवंबर 2018) में विधानसभा चुनावों को लेकर 48 लाख से अधिक ट्वीट किए गए।
बयान में कहा गया है कि 27-29 नवंबर के बीच ढाई लाख से अधिक ट्वीट किए गए। इसमें कहा गया है, राज्यों में हो रहे चुनावों को लेकर भारत में बातचीत बढ़ी है। इसके अलावा दुनियाभर में लोग भारत में हो रही गतिविधियों को जानने के लिए ट्विटर का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे अधिक ट्वीट #BJP, #Congress, #Rajasathan, #MadhyaPradesh और #Telangana जैसे हैशटैग के साथ हुई है। नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को लोगों से मतदान का आग्रह करते हुए ट्वीट किया था। इस ट्वीट को 3,266 बार रिट्वीट किया गया और इसे 13,283 लोगों ने लाइक किया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 18 नवंबर के प्रेस कांफ्रेंस से जुड़े ट्वीट को 7,098 बार रिट्वीट किया गया और 24,018 लोगों ने उसे लाइक किया।