फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assault allegation in Odisha’s Mayurbhanj fake, part of conspiracy to settle scores: Police

Odisha: मयूरभंज में सामूहिक दुष्कर्म का केस निकला झूठा, जेल में बंद आरोपियों ने बदला लेने के लिए रची थी साजिश

Mon, 01 Sep 2025 06:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारीपदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारीपदा Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 01 Sep 2025 06:17 PM IST
सार

ओडिशा के मयूरभंज जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। मामले की जांच के दौरान युवती और उसकी मां ने अपना जुर्म कबूल लिया है। वहीं पुलिस ने बताया की जेल में बंद आरोपियों ने बदला लेने के लिए साजिश रची थी।

विज्ञापन
Assault allegation in Odisha’s Mayurbhanj fake, part of conspiracy to settle scores: Police
अरुण कुमार सारंगी, ओडिशा के डीजीपी - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मयूरभंज जिले में 22 वर्षीय महिला के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला झूठा निकला। जांच में सामने आया है कि यह आरोप एक साजिश के तहत लगाए गए थे, ताकि कुछ लोग अपने दुश्मनों से बदला ले सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Crime: बंगलूरू में मंदिर से लौट रही महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पूर्व साथी ने पार की सारी हैवानियत
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला?
शनिवार को उडाला थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि 29 अगस्त को उडाला-बालासोर स्टेट हाईवे पर पांच लोगों ने नौकरी देने का झांसा देकर उसे फंसाया और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन आगे की जांच में सच कुछ और ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में खुलासा
उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) हृषिकेश नायक ने बताया कि जब गहराई से जांच हुई तो पाया गया कि आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। जांच से पता चला कि जिन दो आरोपियों के नाम शिकायत में लिए गए थे, उनमें से एक घटना वाले दिन यानी 29 अगस्त को तेलंगाना में मौजूद था। पुलिस ने महिला और उसकी मां से कड़ाई से पूछताछ की। दोनों ने मजिस्ट्रेट के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने झूठा आरोप लगाया था।


साजिश की पूरी कहानी
पुलिस के अनुसार, जेल में बंद दो कैदियों ने इस झूठे मामले की साजिश रची थी। ये दोनों कैदी महिला की मां को पहले से जानते थे।उन्होंने महिला और उसकी मां को इस्तेमाल कर अपने दुश्मनों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया। पूरी साजिश जेल के अंदर बैठकर रची गई थी। पुलिस का कहना है कि अब यह तय किया जाएगा कि महिला और उसकी मां के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने पर क्या कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस पर विचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें - ED: अधिकारियों की मिलीभगत से राजस्व रिकॉर्ड में धोखाधड़ी, बेच दी सरकारी जमीन; जुटाई 6.45 करोड़ की आपराधिक आय

मामले में राजनीतिक घटनाक्रम
इस घटना के बाद राजनीति भी गर्म हो गई। विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने रविवार को इस कथित सामूहिक दुष्कर्म की जांच के लिए एक तथ्य-खोजी समिति गठित कर दी थी। अब पुलिस के खुलासे के बाद कांग्रेस की टीम की रिपोर्ट पर भी सवाल उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed