फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore Crime woman returning from temple burnt alive by pouring petrol ex-partner cross all brutality

Crime: बंगलूरू में मंदिर से लौट रही महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पूर्व साथी ने पार की सारी हैवानियत

Mon, 01 Sep 2025 05:02 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 01 Sep 2025 05:02 PM IST
सार

बंगलूरू में 35 वर्षीय महिला वनजाक्षी को उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर विठल ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। महिला मंदिर से लौट रही थी तभी आरोपी ने ट्रैफिक सिग्नल पर हमला किया। राहगीरों ने बचाने की कोशिश की और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 60% झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bangalore Crime woman returning from temple burnt alive by pouring petrol ex-partner cross all brutality
बंगलूरू में मंदिर से लौट रही महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

बंगलूरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय महिला को उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। महिला की पहचान वनजाक्षी के रूप में हुई है। घटना 30 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने 52 वर्षीय आरोपी कैब चालक विठल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वनजाक्षी और विठल चार से पांच साल पहले लिव-इन रिश्ते में थे। दोनों पहले भी शादीशुदा रह चुके थे। लेकिन विठल की शराब की लत और उसके द्वारा की जा रही लगातार परेशानियों के कारण महिला ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वनजाक्षी की नजदीकी एक अन्य व्यक्ति मारीअप्पा से बढ़ गई थी। इससे आरोपी विठल और भी नाराज रहता था।
विज्ञापन


 ट्रैफिक सिग्नल पर रोककर हमला
30 अगस्त को महिला अपने दोस्त मारीअप्पा के साथ मंदिर से लौट रही थी। उसी दौरान विठल ने उनकी कार का पीछा किया। इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके के एक ट्रैफिक सिग्नल पर उसने गाड़ी को रोका और पेट्रोल लेकर हमला कर दिया। महिला को भागने का मौका नहीं मिला। आरोपी ने पहले गाड़ी पर पेट्रोल डाला और फिर महिला को पीछा कर उस पर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कालेश्वरम प्रोजेक्ट पर सियासत तेज, BRS ने आयोग पर उठाए सवाल; CM रेड्डी बोले- पिछली सरकारों ने लूटा

लोगों ने बचाने की की कोशिश
घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की। एक राहगीर ने कपड़े के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़े। गंभीर हालत में महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसे पहले विक्टोरिया अस्पताल और बाद में सेंट जॉन्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन के डीसीपी एम नारायण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि महिला को बचाने के लिए वहां मौजूद एक शख्स ने बड़ी बहादुरी दिखाई और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की। लेकिन गंभीर चोटों की वजह से महिला की जान नहीं बच सकी। पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- कोर्ट ने अल्पसंख्यक स्कूलों को RTE से छूट देने वाले फैसले पर जताया संदेह, CJI के पास भेजा मामला

आरोपी की पृष्ठभूमि और महिला का संघर्ष
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विठल शराब का आदी था और इसी कारण वह आए दिन झगड़ा करता था। वनजाक्षी लंबे समय से उसकी प्रताड़ना से परेशान थी। आखिरकार उसने रिश्ता तोड़ दिया और मारीअप्पा से दोस्ती कर ली थी। यह बात विठल को नागवार गुज़री और इसी नाराजगी के चलते उसने महिला की हत्या की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले आरोपी के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed