फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: STF gets big success, terrorist operator of Ansarullah Bangla Team arrested in Kokrajhar

Assam: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, कोकराझार में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का आतंकवादी ऑपरेटर गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 03:06 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Tue, 04 Feb 2025 03:06 PM IST
सार

खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ असम ने कोकराझार पुलिस के सहयोग से सोमवार सुबह एक ऑपरेशन किया, जिसमें कोकराझार जिले से नसिम उदीन एसके को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Assam: STF gets big success, terrorist operator of Ansarullah Bangla Team arrested in Kokrajhar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने ऑपरेशन प्रघात के तहत एक महत्वपूर्ण आतंकवादी ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है, जो कट्टरपंथी नेटवर्क और वैश्विक आतंकवादी संगठनों (जीटीओ) से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ असम ने कोकराझार पुलिस के सहयोग से सोमवार सुबह एक ऑपरेशन किया, जिसमें कोकराझार जिले से नसिम उदीन एसके को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) और जमात-उल-मुजाहिदीन (जेएएम) का सक्रिय सदस्य बताया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वह प्रमुख आरोपी नूर इस्लाम मंडल का करीबी सहयोगी था, जिसे पहले इसी मामले में चरमपंथी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक वह लगातार पुलिस को चमका देने में कामयाब हो रहा था। आखिर में खुफिया जानकारी के आधार पर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को भारतीय दंड संहिता, अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम [UA(P)A], पासपोर्ट अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत कई कड़े धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उस पर 61(2)/147/148/149, UA(P)A, 10/13/16/18/18B/20, पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(a), विस्फोटक अधिनियम की धाराएं 4/5, शस्त्र अधिनियम की धाराएं 25/27 और विदेशी अधिनियम की धाराएं 13/14 शामिल लगाई गईं हैं।


सूत्रों के मुताबिक, जांच से पता चला कि वह कई साजिशों में शामिल था। नूर इस्लाम मंडल के साथ मिलकर हथियारों की खरीद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज (आईईडी) में वह शामिल था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियां आतंकवादी नेटवर्क की गहराई तक जांच जारी रखे हुए हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार गहरे जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed