{"_id":"64742d3d72e735c910058c53","slug":"assam-road-accident-in-guwahati-several-dead-and-injured-news-and-updates-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम के गुवाहाटी में बड़ा सड़क हादसा, इंजीनियरिंग के सात छात्रों की मौत, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम के गुवाहाटी में बड़ा सड़क हादसा, इंजीनियरिंग के सात छात्रों की मौत, कई घायल
Mon, 29 May 2023 10:56 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 29 May 2023 10:56 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Assam, Guwahati, Accident
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के गुवाहाटी में रविवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां के जालुकबाड़ी क्षेत्र में रविवार रात करीब एक बजे सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के सात छात्रों की मौत हो गई। तीन छात्रों समेत छह घायल हैं। पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।
एक अधिकारी ने बताया कि असम इंजीनियरिंग कॉलेज के तीसरे वर्ष के 10 छात्र आज सुबह एक कार में कॉलेज परिसर से निकले थे। रास्ते में उनका तेज रफ्तार वाहन जलुकबारी इलाके में पहले सड़क पर डिवाइडर से और फिर एक वैन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर सभी के शव निकाले। उन्होंने कहा कि तीन अन्य को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान अरिंदम भल्लाल, राजकिरण भुइयां, नियार डेका, कौशिक डेका, एमोन गायन, उपांगशु सरमा व कौशिक मोहन के रूप में हुई है। पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा, प्रथम दृष्टया यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।