फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police arrested two suspected terrorists linked with Ansarullah Bangla Team (ABT) in Morigaon

Assam: असम में आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई जारी, ABT के दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 10:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Sep 2022 10:59 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। दोनों के आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबंध होने के सबूत मिले हैं। 

विज्ञापन
Assam Police arrested two suspected terrorists linked with Ansarullah Bangla Team (ABT) in Morigaon
असम पुलिस की गिरफ्त में संदिग्ध आतंकी - फोटो : ANI

विस्तार

असम में आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार को पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी मोरीगांव से हुई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन. ने बताया कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। दोनों के आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबंध होने के सबूत मिले हैं। 

विज्ञापन


कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
असम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद से यहां आतंकियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। बीते कुछ दिनों में कई आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी के एबीटी और अलकायदा से संबंध सामने आए थे। इसके अलावा इन सभी आतंकवादियों के का क्षेत्रीय मदरसों से भी लिंक मिला था। इन मदरसों के जरिए ये आतंकी आतंकी संगठनों के पैसे जुटाने और युवाओं की भर्ती करने का काम करते थे। असम पुलिस ने इस साल मार्च से अब तक AQIS/ABT से जुड़े 37 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


ढहाए गए मदरसे 
आतंकियों का मदरसा लिंक सामने आने के बाद से इन मदरसों को भी गिराए जाने की कार्रवाई जारी है। बीते दिनों बारपेटा, बोंगाईगांव और गोपालपाड़ा में मदरसों को ढहाया गया था। गोपालपाड़ा में तो स्थानीय लोगों ने खुद मदरसे को गिरा दिया था। बारपेटा जिले के मदरसे में आतंकियों को चार साल तक पनाह देने वाले का मामला सामने आया था। इसके अलावा बोंगाईगांव जिले के कबाईटरी पार्ट- IV गांव में स्थित मरकजुल मा-आरिफ क्वारियाना मदरसा को तोड़ा गया था। इसी तरह के कार्रवाई गोपालपाड़ा में भी की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed