फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Flood news: 25 districts of Assam flooded, Brahmaputra river above danger mark, 22 died so far

असम के 25 जिले बाढ़ की चपेट में, ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर, अब तक 22 की मौत

Tue, 30 Jun 2020 08:00 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 30 Jun 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
Assam Flood news: 25 districts of Assam flooded, Brahmaputra river above danger mark, 22 died so far
असम में बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

उत्तर-पूर्व भारत में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को और गंभीर स्थिति में पहुंच गई। असम के 33 में से 25 जिले सोमवार को बाढ़ की चपेट में आ गए तथा बाढ़ के कारण अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्राधिकरण के अनुसार डिब्रूगढ़ में दो तथा बारपेटा एवं ग्वालपारा जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। धेमाजी, लखीमपुर, उदालगिरि, चिरांग, दर्रांग, नालबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, ग्वालपारा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, होजाई, नगांव, गोलाघाट, जोरहट, मजूली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिमी कर्बी आंगलोंग जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ की सबसे अधिक मार बारपेटा पर पड़ी है जहां तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। दक्षिण सालमारा में 1.95 लाख , नालबारी में 1.17 लाख तथा मोरीगांव एंव धेमाजी जिले में एक-एक लाख लोग बाढ़ से बेहाल हैं। ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं।

यह भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन: भारत में गर्मी बढ़ने के साथ ही गहराएगा बाढ़ का संकट

असम में बाढ़ से करीब 9.3 लाख लोग प्रभावित
इससे पहले, बताया गया था कि असम में बाढ़ की वजह से 23 जिलों में लगभग 9.3 लाख लोग प्रभावित हुए। एएसडीएमए ने कहा कि धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुरी, दर्रांग, नलबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, गोलपाड़ा, कामरूप, मोरीगांव, होजई, नौगांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ के कारण 9.26 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed