फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assam Vidhan Sabha Chunav Phase 2: शाम आठ बजे तक 76.31 फीसदी मतदान, भाजपा-कांग्रेस में वार-पलटवार

Thu, 01 Apr 2021 08:36 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Apr 2021 08:36 PM IST
खास बातें

  • सत्तासीन भाजपा के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती
  • दूसरे चरण के तहत 39 सीटों पर आज मतदान
  • 126 सीटों वाली असम विधानसभा में इससे पूर्व पहले चरण में 47 सीटों पर मतदान हुआ था

विज्ञापन
Assam Election Phase 2 Voting Live: Today Voting on 39 seats 345 candidates are in the Fight
सिलचर में मतदान के लिए लगी लोगों की लाइनें - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:21 PM, 01-Apr-2021

असम में शाम आठ बजे तक 76.31 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक असम में शाम आठ बजे तक 76.31 फीसदी मतदान हुआ है। 
07:09 PM, 01-Apr-2021

मोहिलरी के खिलाफ टिप्पणी मामले में भाजपा नेता सरमा को नोटिस

मोहिलरी के खिलाफ टिप्पणी मामले में भाजपा नेता सरमा को नोटिस निर्वाचन आयोग ने असम के मंत्री एवं भाजपा नेता हेमंत बिस्व सरमा को विपक्षी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता हग्रामा मोहिलरी के खिलाफ कथित तौर पर धमकी भरी टिप्पणियां करने के मुद्दे पर गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्हें दो अप्रैल शाम पांच बजे तक नोटिस पर जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
07:07 PM, 01-Apr-2021

असम  के कछार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ई-रिक्शा की सुविधा

कछार जिला प्रशासन ने मतदान केंद्र तक आने में बुजुर्गों को होने वाली समस्या का ख्याल रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को ई-रिक्शा की सुविधा मुहैया कराई है। उल्लेखनीय है कि 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरण में चुनाव हो रहे हैं और दूसरे चरण में 39 सीटों पर मतदान हो रहा है जिनमें कछार जिले की 11 सीटें भी शामिल हैं। कछार जिले की उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने बताया कि प्रशासन ने कई मतदान केंद्रों पर मतदान करने सबसे पहले आने वाले पुरुषों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिक को पौधे भेंट किए।
04:40 PM, 01-Apr-2021

असम में शाम पांच बजे तक 67.60 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में दूसरे चरण की 39 सीटों पर शाम पांच बजे तक 67.60 फीसदी मतदान हुआ।
04:34 PM, 01-Apr-2021

शाम चार बजे तक 63.04 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में दूसरे चरण की 39 सीटों पर  शाम चार बजे तक 63.04 फीसदी मतदान हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक चुनाव शांतिपूर्ण रहा।
03:27 PM, 01-Apr-2021

दोपहर तीन बजे तक 62.98 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में दूसरे चरण की 39 सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 62.98 फीसदी मतदान हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक चुनाव शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:59 PM, 01-Apr-2021

दूसरे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी

असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 39 सीटों के लिए हो रहे मतदान के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही और बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने आए। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं और उन्हें तत्काल बदलने के बाद मतदान निर्बाध जारी रहा। बराक घाटी, पर्वतीय क्षेत्र और मध्य एवं निचले असम में 13 जिलों के 10,592 मतदान केंद्रों में से अधिकतर के बाहर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। बड़ी संख्या में महिलाएं मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचीं।
01:10 PM, 01-Apr-2021

दोपहर एक बजे तक 41.32 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में दूसरे चरण के मतदान के दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इसके चलते दोपहर एक बजे तक 41.32 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।


 
12:37 PM, 01-Apr-2021

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने वोट डालने के बाद भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सांप्रदायिक गठबंधन है।
 
12:06 PM, 01-Apr-2021

कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने किया मतदान

असम में मतदान को लेकर उत्साह चरम पर है। इस बीच कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने सिलचर में मतदान किया। 

 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed