{"_id":"64f5c5950ccf863aae0861b5","slug":"assam-cm-meets-home-minister-over-complete-withdrawal-of-afspa-from-the-state-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम के सीएम ने की गृह मंत्री से मुलाकात, AFSPA को पूरी तरह से वापस लेने पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम के सीएम ने की गृह मंत्री से मुलाकात, AFSPA को पूरी तरह से वापस लेने पर हुई चर्चा
Mon, 04 Sep 2023 05:25 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 04 Sep 2023 05:25 PM IST
सार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने राज्य से पूरी तरह से अफस्पा को वापस लेने के विषय पर गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
Amit Shah, Himanta Biswa Sarma
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने गृह मंत्री के साथ राज्य से पूरी तरह से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफस्पा) को वापस लेने पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि उनकी सरकार मृह मंत्री के निर्देष पर कुछ महत्पूर्ण कदम उठाएगी। उन्होंने एक्स पर कहा, 'आज मैंने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। असम से अफस्पा को पूरी तरह से वापस लेने के रोडमैप पर चर्चा हुई और गृह मंत्री के निर्देष के बाद असम सरकार इसपर महत्पूर्ण कदम उठाएगी।'
विज्ञापन
पिछले महीने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम सरमा ने कहा था कि वह राज्य से अफस्पा को पूरी तरह से वापस लेने के लिए कदम उठाएंगे। अफस्पा (एएफएसपीए), 1958 अशांत क्षेत्रों में काम करने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों को सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव के लिए आवश्यक समझे जाने पर तलाशी लेने, गिरफ्तार करने और गोली चलाने की व्यापक शक्तियां दी जाती है।
उन्होंने कहा था, 'मैं असम के लोगों को आश्वासन देता हूं कि इस साल के अंत तक सभी जिलों से पूरी तरह से अफस्पा को वापस लेने के लिए कोई कदम उठाया जाएगा। यह असम के लिए अमृतमय समय होगा और हम इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि उत्तरी-पूर्वी राज्य आतंकवाद से मुक्त हो चुका है। असम के विद्रोहियों के साथ पिछले तीन सालों में चार शांति समझौतो पर हस्ताक्षर भी किया गया है। असम के नौ जिलों और एक सबडिवीजन को छोड़कर एक अप्रैल 2022 से पूरे असम से ही अफस्पा को हटा दिया गया था। यह केवल तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दिमा हसाओ जिलों में लागू है।

I met Hon’ble Union Home Minister @AmitShah ji at his residence today to discuss the roadmap for the complete withdrawal of the Armed Forces Special Powers Act from Assam. The Government of Assam will take further steps based on the suggestions of Hon’ble Home Minister
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 4, 2023