फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: CM Himanta Biswa Sarma said, Five jihadi modules busted in five months

Assam: पांच महीने में पांच जेहादी मॉड्यूल का खुलासा, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दी जानकारी

Fri, 05 Aug 2022 01:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव एन.अर्जुन, गुवाहाटी
एन.अर्जुन, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

सरकार के दावों से साफ है कि राज्य में जेहादी मॉड्यूल तेजी से पैर पसार रहे हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Assam:  CM Himanta Biswa Sarma said, Five jihadi modules busted in five months
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media

विस्तार

असम जेहादी गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने खुलासा किया कि पिछले पांच महीनों में पांच जेहादी मॉड्यूल का खुलासा किया और कइयों को गिरफ्तार किया है। इसमें बरपेटा मॉड्यूल, एबीटी मॉड्यूल-2,एबीटी मॉड्यूल-3,एबीटी मॉड्यूल-4 और एबीटी मॉड्यूल शामिल हैं। सरकार के इन दावों से साफ है कि राज्य में जेहादी मॉड्यूल तेजी से पैर पसार रहे हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। इन मॉड्यूल का खुलासा असम पुलिस और एनआईए के साथ मिलकर किया है।

विज्ञापन


ये हैं जेहादी मॉड्यूल

बरपेटा माड्यूल:

अंसार अल बंग्ला टीम के छह सदस्य की गिरफ्तारी 4 मार्च को की गई थी। इसका मुखिया है मोहम्मद सुमन उर्फ सोफइ उल इस्लाम। यह एक मस्जिद में इमाम और मदरसे में शिक्षक है। बताया जाता है कि आम तौर पर यह माड्यूल बंग्लादेश से आए लोगों को अपने प्रभाव में लेते हैं। पुलिस को उसके पास से जेहादी साहित्य मिला है। और इसका केश एनआईए के पास है।
विज्ञापन


एबीटी मॉड्यूल 2
14 अप्रैल को अन्य मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें मुसरफ हुसैन, मॉकीबुल हुसैन और अन्य शामिल थे। इनके पास से जेहादी साहित्य जेहादिर लाख्या (जेहाद का लक्ष्य) प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीटी मॉड्यूल 3
त्रिपुरा से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

एबीटी मॉड्यूल 4:
मोरीगांव मदरसा केस मामले में मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया है। मुस्तफा ने 2017 में भोपाल से इस्लामिक कानून में पीएचडी की है। उसने जमीउल हुडा मदरसा खोला जिसमें 43 छात्र थे। मुस्तफा छोटे बच्चों को पढ़ा रहे था। वह बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से रखता था और कथित तौर पर जेहादी साहित्य पढ़ाता था। उन सभी छात्रों को सामान्य विद्यालयों में भेज दिया गया है। मुस्तफा ने अंसार अल बांग्ला के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और आलम गिर को पनाह दी, जो मोइराबारी में एक मस्जिद में इमाम के रूप में काम कर रहा था। उसके पास इलेक्ट्रॉनिक एन्क्रिप्शन संवेदनशील डेटा बरामद किया गया था। मदरसे के सभी छात्रों को सामान्य विद्यालयों में भेज दिया गया है।

एबीटी मॉड्यूल 5:
27 जुलाई को बारपेटा पुलिस ने 9 संदिग्ध एब सदस्यों का फिर से खुलासा किया। गिरफ्तार दीवान हाजीबुल बांग्लादेश के संपर्क में था।

गिरफ्तार आतंकी चला रहा था मदरसा, चलाया बुल्डोजर
असम के मोरीगांव जिले में मदरसा, जहां से उसके प्रमुख मुफ्ती मुस्तफा को बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन अंसारुल इस्लाम के साथ कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, को गुरुवार को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक हाल ही में मुफ्ती मुस्तफा की गिरफ्तारी के बाद सील किए गए मोइराबारी में जमातुल मदरसे को आज सुबह बुलडोजर चलाया गया।


इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा, इस साल मार्च से असम में पांच आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है, जिसमें मोरीगांव मॉड्यूल एक है, जिसमें मुस्तफा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा, आपदा प्रबंधन अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मदरसे को तोड़ा गया। इसे बनाने में जिला प्रशासन या स्थानीय पंचायत से अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही मदरसे का बिजली कनेक्शन भी अवैध पाया गया और इसलिए उपायुक्त ने सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद विध्वंस का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed