फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma presents Asom Baibhav the highest state civilian award to industrialist Ratan Tata

असम वैभव: सम्मान लेने समारोह में नहीं पहुंच पाए थे रतन टाटा, मुख्यमंत्री सरमा ने खुद घर जाकर किया सम्मानित

Wed, 16 Feb 2022 08:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 16 Feb 2022 08:11 PM IST
सार

असम सरकार ने अपने सर्वोच्च सम्मानों के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 19 लोगों को चुना था। इनमें कोविड-19 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों से लेकर उद्यमी और संरक्षणवादी शामिल थे। 

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma presents Asom Baibhav the highest state civilian award to industrialist Ratan Tata
रतन टाटा को असम वैभव सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा। - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उद्योगपति रतन टाटा को उनके घर जाकर राज्य के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'असम वैभव' से सम्मानित किया है। रतन टाटा को पहले ये सम्मान 24 जनवरी को गुवाहाटी में राज्य सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सौंपा जाना था। हालांकि, निजी कारणों से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। 
विज्ञापन


असम सरकार ने अपने सर्वोच्च सम्मानों के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 19 लोगों को चुना था। इनमें कोविड-19 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों से लेकर उद्यमी और संरक्षणवादी शामिल थे। उद्योगपति रतन टाटा को राज्य के नवगठित सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'असम वैभव' सम्मान किया गया। पांच और लोगों को 'असम सौरव' और 12 को 'असम गौरव' सम्मान प्रदान किया गया था। 
विज्ञापन


अगले साल से लोगों की सिफारिशों पर दिए जाएंगे पुरस्कार
इन पुरस्कारों को लेकर नियमों के अनुसार सर्वोच्च सम्मान असम वैभव हर साल केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा। वहीं, असम सौरव तीन लोगों को प्रदान किया जाएगा और असम गौरव 15 लोगों को दिया जाएगा। इस तरह कुल 19 लोगों को सम्मान दिए जाएंगे। हालांकि, इस साल कुछ कारणों से इस संख्या में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल से ये पुरस्कार लोगों की सिफारिशों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत करेगी जहां लोग अपनी पसंद के लोगों का नाम दे सकेंगे। ये सम्मान हर साल दो दिसंबर को असम दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed