असम विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, सही एनआरसी लागू करने का किया वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम और पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने असम के लिए जारी अपने घोषणापत्र में दो लाख युवाओं को सरकारी और आठ लाख युवाओं को निजी क्षेत्रों में नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत एनआरसी को लागू करने का वादा भी किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि असम में फिर से भाजपा शासित सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एनआरसी लागू किया जाएगा। साथ ही राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले असम में कई तरह चुनौतियां थीं, जिनका सामना एनडीए की सरकार ने किया है। एनडीए ने समस्याओं का निराकरण कर के असम को विकास की ओर अग्रसर किया है।
भाजपा के चुनावी वादेBJP national president JP Nadda releases party manifesto for #AssamAssemblyElections2021
विज्ञापन विज्ञापन
Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar, Assam CM Sarbananda Sonowal and state Minister Himanta Biswa Sarma are also present. pic.twitter.com/AOXpkmXXbp — ANI (@ANI) March 23, 2021
- असमवासियों को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए हमारी सरकार ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास बड़े जलाशयों का निर्माण किया जाएगा।
- ओरुनोदोई योजना के तहत 30 लाख परिवारों को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी
- दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और आठ लाख को निजी क्षेत्र में नौकरी देने का वादा किया
- घुसपैठियों को बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एनआरसी लागू किया जाएगा
- राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा
- मिशन शिशु उन्नयन : बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। बच्चों को उच्च गुणत्ता पूर्ण शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।
- आठवीं कक्षा के बाद की छात्राओं को हम साइकिल दी जाएगी, जिससे ड्राप आउट रोक सकेंगे।