{"_id":"642e753c0befd6da270a32a6","slug":"assam-anti-corruption-directorate-team-caught-police-sub-inspector-red-handed-for-taking-bribe-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय की टीम को मिली बड़ी सफलता, पुलिस उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय की टीम को मिली बड़ी सफलता, पुलिस उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा
Thu, 06 Apr 2023 02:28 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:28 PM IST
सार
पिछले महीने ही असम की सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत के मामले में रंगे हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन
Bribe
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम की भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय ने बुधवार को एक पुलिस उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ने उसके कार्यालय में ही एक जाल बिछाया था।
विज्ञापन
योजना के तहत पुलिस उप निरिक्षक शिकायतकर्ता से एक पुराने लंबित मामले में राहत देने के लिए मांगी गई रिश्वत का हिस्सा स्वीकार करते हुए पकड़ा गया। रिश्वत लेने वाले आरोपी सुरजुल हक है, जो कि असम के नगांव में पुलिस उप निरीक्षक के तौर पर कार्यरत थे। उनके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
पिछले महीने ही असम की सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत के मामले में रंगे हाथ पकड़ा था। गिरफ्तार किए गए सरकारी कर्मचारियों की पहचान उदलगुरी जिले के कलईगांव के राजस्व मंडल अधिकारी कार्यालय से कनक चंद्र बरुआ, लाट मंडल और दिलीप बोराह, गांवबुराह (ग्राम प्रधान) के रूप में की गई थी। उन्हें 10,000 रुपये रिश्वत के तौर पर लेते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन