Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnaw Union Government invites nominations for WAVES Awards

सम्मेलन: रचनात्मक कंटेंट बनाने वालों के लिए वेव्स पुरस्कारों की घोषणा, 31 श्रेणियों में नामांकन 15 फरवरी से

Wed, 29 Jan 2025 06:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 06:36 AM IST
सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन से संबंधित कई पहलों की घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत भी मौजूद थे। वैष्णव व शेखावत ने कंटेंट क्रियेशन से जुड़े क्रिएटर और फर्मों को एक साथ लाने के लिए ई-मार्केट प्लेस वेव्स बाजार लॉन्च किया।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnaw Union Government invites nominations for WAVES Awards
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दुनिया के अपनी तरह के पहले विश्व ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) से पहले केंद्र सरकार ने वेव्स पुरस्कारों के लिए नामांकन मंगाए हैं। इन पुरस्कारों के लिए 15 फरवरी से नामांकन आरंभ होगा। इसमें 20 श्रेणियों में उत्कृष्टता पुरस्कार दिए जाएंगे। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


पुरस्कारों में क्रिएट इन इंडिया थीम के तहत अभी तक दुनिया भर से 70 हजार पंजीकरण हो चुके हैं। क्रिएट इन इंडिया के तहत एनिमेशन, ग्राफिक्स, फिल्म निर्माण, मनोरंजन के विभिन्न आयामों से जुड़े 31 चैलेंज हैं, जिनमें से 22 चैलेंज अब भी दुनिया के लोगों की भागीदारी के लिए खुले हैं।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन से संबंधित कई पहलों की घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत भी मौजूद थे। वैष्णव व शेखावत ने कंटेंट क्रियेशन से जुड़े क्रिएटर और फर्मों को एक साथ लाने के लिए ई-मार्केट प्लेस वेव्स बाजार लॉन्च किया। यह रचनात्मक सामग्री से जुड़े रचनाकारों को एक मंच प्रदान करेगा। वैष्णव ने इस मौके पर इंफ्लूएंशर्स, पॉडकास्टर, एनीमेशन और गेम डेवलपर आदि जैसे क्रिएटिव कंटेंट रचने वालों के लिए शीर्ष वेव्स पुरस्कारों की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने क्रिएट इन इंडिया के तहत तीन अन्य चुनौतियों वाह उस्ताद, आओ दुनिया को खादी पहनाएं और रेजोनेंस: द ईडीएम चैलेंज की भी शुरुआत की।  
विज्ञापन


विवेकानंद के बाद मोदी भारत को दुनिया में सांस्कृतिक रूप से स्थापित कर रहे : वैष्णव
वैष्णव ने कहा, भारत एक समृद्ध संस्कृति का देश है, जिसकी गूंज कभी स्वामी विवेकानंद के माध्यम से शिकागो विश्व धर्म मेले में सुनाई दी थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग, संस्कृति, रचनात्मकता और आयुर्वेद जैसी पहलों के माध्यम से अब इसे दुनिया के मंच पर आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस देश में विवेकानंद के बाद पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने दुनिया के पटल पर भारत की सांस्कृतिक विरासत को स्थापित करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेव्स दुनिया के सामने रखेगा हमारी समृद्ध विरासत : शेखावत
शेखावत ने पत्रकारों से कहा, वेव्स कला प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है और यह भारतीय क्रिएटर को दुनिया के सामने हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बयान करने के लिए प्रेरित करेगा, क्योंकि भारत कहानियों को गढ़ने वाला देश है।  


सांस्कृतिक व डिजिटल सामग्री का पावर हाउस है भारत : शेखर कपूर
दोनों मंत्रियों के साथ मौजूद प्रख्यात फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने इस मौके पर कहा, भारत सबसे बड़ी निर्माण और उपभोग सामग्री वाला देश है। भारत फिल्मों से लेकर गेमिंग तक सांस्कृतिक और डिजिटल सामग्री का पावर हाउस है। इसे हम अपनी ‘सॉफ्ट पावर’ कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed