फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnaw says First 'Made in India' semiconductor chip expected to be rolled out by 2025

Assam: '2025 में उपलब्ध होगी मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप'; वैष्णव बोले- पूर्वोत्तर बन रहा विकास का नया इंजन

Wed, 26 Feb 2025 04:01 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 26 Feb 2025 04:01 AM IST
सार

वैष्णव ने इस मौके पर क्षेत्र में रेलवे और आईटी उद्योगों के विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से कई प्रमुख पहलों और परियोजनाओं की घोषणा भी की। असम में मोइनारबंद और सिन्नामारा में दो गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों के चालू होने का उल्लेख किया।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnaw says First 'Made in India' semiconductor chip expected to be rolled out by 2025
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एडवांटेज असम 2.0 के एक सत्र को संबोधित करते करते हुए कहा कि असम में सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना ने ऐसा बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया है, जिससे कई देशों ने यहां निवेश में रुचि दिखाई है। एक नए सेमीकंडक्टर प्लांट की योजना का अनावरण करते हुए पूर्वोत्तर को भारत के विकास के लिए नया इंजन बताया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, असम में मोदी सरकार की तरफ से स्वीकृत सेमीकंडक्टर प्लांट का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है और अगले साल तक मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप उपलब्ध होने से इस क्षेत्र में भारत और असम दोनों का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सिंगापुर, मलयेशिया और जापान की कई कंपनियों के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने और सेमीकंडक्टर संयंत्र के पास अपने कार्यालय स्थापित करने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वैष्णव ने इस मौके पर क्षेत्र में रेलवे और आईटी उद्योगों के विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से कई प्रमुख पहलों और परियोजनाओं की घोषणा भी की। असम में मोइनारबंद और सिन्नामारा में दो गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों के चालू होने का उल्लेख किया। साथ ही बताया कि पूर्वोत्तर में एक वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से चालू है और जल्द ही एक और ऐसी ट्रेन गुवाहाटी-अगरतला को जोड़ेगी। उन्होंने गुवाहाटी-दिल्ली और गुवाहाटी-चेन्नई के बीच दो अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी की भी जानकारी दी, जो इसी साल चालू हो जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed