फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnav told Parliament regional trials of Vande Bharat sleeper trains to be conducted soon

Vande Bharat: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का जल्द होगा परीक्षण, संसद में बोले रेल मंत्री- पहला ‘प्रोटोटाइप’ तैयार

Sat, 07 Dec 2024 02:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 02:21 AM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि ट्रेन का संचालन शुरू होने की समयसीमा परीक्षणों के सफल होने पर निर्भर है।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnav told Parliament regional trials of Vande Bharat sleeper trains to be conducted soon
अश्विनी वैष्णव - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप तैयार हो गया है। जल्द ही इसका क्षेत्रीय परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि ट्रेन का संचालन शुरू होने की समयसीमा परीक्षणों के सफल होने पर निर्भर है।
विज्ञापन


प्रस्तावित वंदे भारत स्पीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस
मंत्री के अनुसार, लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। मध्यम दूरी की वंदे भारत ट्रेन सेवाओं के बारे में वैष्णव ने कहा कि दो दिसंबर तक, भारतीय रेलवे के नेटवर्क में ‘चेयर-कार’ कोच वाली 136 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा, इनमें से 16 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं तमिलनाडु में स्थित स्टेशनों की जरूरतों को पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-वाराणसी के बीच सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन सेवा
मंत्री ने कहा कि सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेन सेवाएं दिल्ली और वाराणसी के बीच चल रही हैं, जो 771 किलोमीटर की दूरी तय करती है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत सेवाओं और इसके वैरिएंट सहित नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत, यातायात औचित्य, परिचालन व्यवहार्यता और संसाधन उपलब्धता के अधीन एक सतत प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed