फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ASEAN Defence Ministers Meeting Plus Rajnath Singh ADMM has grown become fulcrum of peace

आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में राजनाथ बोले, जैव आतंकवाद और महामारी दूर करने के प्रयास जरूरी

Thu, 10 Dec 2020 08:49 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 10 Dec 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
ASEAN Defence Ministers Meeting Plus Rajnath Singh ADMM has grown become fulcrum of peace
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक एडीएमएम-प्लस को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ ने कहा कि एडीएमएम पिछले दशक से इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता का आधार बना है। उन्होंने कहा कि जैव आतंकवाद और महामारियों के खतरों को दूर करने के लिए प्रयास करना होगा। बता दें कि 13 दिसंबर को आसियान की दसवीं वर्षगांठ हैं, इसके चलते इस बैठक का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने परस्पर विश्वास को मजबूत किया है। हम क्षेत्र में निरंतर शांति के लिए लंबा रास्ता तय करेंगे। इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियमों पर आधारित देश का आधार बनने के लिए एडीएमएम की पिछले एक दशक में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हमें जैव आतंकवाद और महामारी संबंधी बीमारियों के खतरों को दूर करने के अपने प्रयासों को जारी रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन

 

रक्षा मंत्री ने कहा, पिछले एक दशक में हमारी सामूहिक उपलब्धि रणनीतिक संवाद और व्यावहारिक सुरक्षा सहयोग के माध्यम से बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय रही है। उन्होंने कहा, समुद्री सुरक्षा, साइबर से संबंधित अपराध और आतंकवाद  चुनौतियां हैं। 


सिंह ने कहा, जैसा कि हम आपसी विश्वास और बढ़ा रहे हैं, गतिविधियों के संचालन में आत्म-संयम बरत रहे हैं और उन कार्यों को करने से बचते हैं जो स्थिति को और जटिल कर सकते हैं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनकी मदद से क्षेत्र में निरंतर शांति लाने में एक लंबा रास्ता तय करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed