{"_id":"5b9b039e867a557fe86c3172","slug":"asaduddin-owaisi-says-the-rss-that-represents-hindu-nationalism-will-not-accept-the-invitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करता है संघ, निमंत्रण स्वीकार नहीं करूंगा : ओवैसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करता है संघ, निमंत्रण स्वीकार नहीं करूंगा : ओवैसी
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Fri, 14 Sep 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हिंदू राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है और वह संघ के किसी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे। अगले सप्ताह संघ प्रमुख मोहन भागवत का दिल्ली में तीन दिवसीय व्याख्यान होना है, जिसको लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। संघ ने संकेत दिए हैं कि वह इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को निमंत्रण भेजने पर विचार कर रहा है।
इस कार्यक्रम को लेकर जब हैदराबाद के सांसद ओवैसी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संघ के किसी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता स्वीकार नहीं करेंगे। जिस तरह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नागपुर में संघ के कार्यक्रम में शिरकत कर गलती की थी, मैं वैसी गलती नहीं करने वाला। मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं संघ के किसी निमंत्रण को स्वीकार नहीं करूंगा।’